{"_id":"5d1499aa8ebc3e3cba43f655","slug":"police-lathi-charged-contractual-computer-teachers-protesting-front-of-vidhan-sabha-in-patna-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थाई नियुक्ति मांग कर रहे कंप्यूटर शिक्षकों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थाई नियुक्ति मांग कर रहे कंप्यूटर शिक्षकों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, कई घायल
Thu, 27 Jun 2019 03:55 PM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Gaurav Pandey
Updated Thu, 27 Jun 2019 03:55 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटना में विधानसभा के सामने धरना-प्रदर्शन कर रहे अनुबंधित कंप्यूटर शिक्षकों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। ये शिक्षक स्थाई नियुक्ति की मांग कर रहे थे। पुलिस की इस कार्रवाई में कई शिक्षक घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि बिहार के करीब 1832 अनुबंधित कंप्यूटर शिक्षक पिछले 674 दिनों से स्थाई नौकरी की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक इन शिक्षकों की डेढ़ साल बाद भी पुनर्बहाली नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
शिक्षकों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन भी दिया था, लेकिन वह आश्वासन अब तक पूरा नहीं हो पाया है। इसी के चलते प्रदर्शनकारी शिक्षकों ने विधानसभा सत्र के दौरान जेल भरो आंदोलन चलाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन