{"_id":"644f7388592fb3c48106c725","slug":"police-got-the-lover-couple-married-in-the-premises-of-tariyani-police-station-in-sheohar-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: शिवहर में घर वालों के इनकार करने पर थाने पहुंचा प्रेमी जोड़ा, पुलिस ने ऐसे करवाई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: शिवहर में घर वालों के इनकार करने पर थाने पहुंचा प्रेमी जोड़ा, पुलिस ने ऐसे करवाई शादी
Mon, 01 May 2023 01:39 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवहर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 01 May 2023 01:39 PM IST
सार
तरियानी के थानाध्यक्ष शोभा कांत पासवान ने बताया कि पप्पू और प्रीति दोनों बालिग हैं। दोनों के अभिभावकों को थाने बुलाया गया। पहले परिवार वालों को काफी समझाया गया, फिर दोनों की शादी करवाई गई।
विज्ञापन
प्रेमी जोड़े की शादी करवाते हुए पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के शिवहर में एक प्रेमी युगल को परिवार वालों ने अपनी मर्जी से शादी नहीं करने दी। इसके बाद प्रेमी जोड़ा थाने पहुंच गया और पुलिस से शिकायत की। प्रेमी युगल ने पुलिस से कहा की हम दोनों काफी समय से एक दूसरे से प्यार करते हैं। हमने अपने-अपने घर वालों से जब शादी की बात कही तो दोनों के घर वालों ने शादी से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि मेरे घर वाले हम दोनों को एक नहीं होने दे रहे हैं। उसके बाद जिले के तरियानी थाना परिसर में रविवार को प्रेमी युगल की शादी करवाई गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, शिवहर जिले के श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के नयागांव निवासी पप्पू कुमार और तरियानी थाना क्षेत्र के मठ मसौली गांव निवासी प्रीति कुमारी कुछ दिनों से मोबाइल पर एक दूसरे से बात कर रहे थे। इस दौरान में दोनों में प्यार हो गया और प्यार परवान चढ़ा। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे से शादी करने का फैसला किया। लेकिन शादी के लिए दोनों के अभिभावक तैयार नहीं हुए। फिर दोनों अपने-अपने घर से भागकर एक दूसरे से शिवहर में मिले।
विज्ञापन
इसके बाद वहां से दोनों तरियानी थाना पहुंचे और अपनी आपबीती थानाध्यक्ष को सुनाई। साथ ही दोनों ने बालिग होने का सबूत पुलिस के सामने पेश किया। थानाध्यक्ष ने दोनों के परिजनों को बुलाकर समझाया-बुझाया। उसके बाद दोनों के परिजन शादी के लिए राजी हो गए। इसके बाद थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में ही प्रेमी युगल ने अपने परिजनों की उपस्थिति में शादी रचाई।
विज्ञापन
तरियानी के थानाध्यक्ष शोभा कांत पासवान ने बताया कि पप्पू और प्रीति दोनों बालिग हैं। दोनों ने अभिभावकों की सहमति से मंदिर में शादी रचा ली है। पहले परिवार वालों को काफी समझाया गया, फिर दोनों की शादी करवाई गई।