Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Police failed to identify bodies of unknown women in Gopalganj; A reward of Rs 10 thousand to tell identity

Bihar: अज्ञात महिलाओं के शव का पता लगाने में पुलिस हुई नाकाम; अब पहचान बताने के लिए रखा हजारों रुपये का इनाम

Mon, 23 Oct 2023 06:28 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 23 Oct 2023 06:28 PM IST
सार

Bihar Police: गोपालगंज में जून के महीने में मिले दो अज्ञात महिलाओं के शवों की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस अपने स्तर उनका पता लगा-लगा कर हलकान हो चुकी है। इसीलिए अब पुलिस ने सार्वजनिक मदद की आस करते हुए शवों की पहचान बताने के लिए हजारों रुपये के इनाम की घोषणा की है।

विज्ञापन
Police failed to identify bodies of unknown women in Gopalganj; A reward of Rs 10 thousand to tell identity
बिहार पुलिस। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार की गोपालगंज पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने दो अज्ञात शव की पहचान और इससे संबंधित कोई भी महत्वपूर्ण जानकारी देने वालों को 10 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। दरअसल, गोपालगंज जिले में अब तक दो ऐसी अज्ञात महिलाओं का शव अलग-अलग जगह से मिला है, जिनकी अब तक पहचान नहीं हो सकी है। दोनों ही शव जून महीने में अलग-अलग जगह से बरामद किए गए थे और दोनों ही मामलों में महिलाओं का चेहरा जला हुआ पाया गया था। इस वजह से उनकी पहचान नहीं हो पाई। इन दोनों ही मामलों में पुलिस ने पहचान बताने वालों को इनाम देने की घोषणा की है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, एक महिला का शव माझागढ़ के निमुइया में पुलिस ने बरामद किया था जो नौ जून को मिला था। वहीं, दूसरा शव 17 जून को मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव से बरामद हुआ था। दोनों शव के चेहरे बुरी तरह से जले हुए थे। इस मामले में अब तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है। इसलिए पुलिस ने अब इन मामलों में जनता का सहयोग लेने का फैसला किया है। इसमें सूचना देने वाले को ₹10 हजार नकद राशि देकर पुरस्कृत करने का एलान किया है। पहचान बताने वाले की पहचान पुलिस के द्वारा गुप्त रखी जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि अगर इन मामलों में किसी को कोई जानकारी हो तो सीधे पुलिस अधीक्षक के मोबाइल नंबर पर सूचना दे सकता है। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी और उसे ₹10 हजार इनाम की राशि भी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed