{"_id":"6524f4c7c996eca1580e9239","slug":"police-car-chasing-liquor-mafia-in-saran-overturned-in-canal-five-police-personnel-injured-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: सारण में शराब माफिया का पीछा कर रही पुलिस की गाड़ी नहर में पलटी; पांच पुलिसकर्मी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: सारण में शराब माफिया का पीछा कर रही पुलिस की गाड़ी नहर में पलटी; पांच पुलिसकर्मी घायल
Tue, 10 Oct 2023 12:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 10 Oct 2023 12:22 PM IST
सार
Bihar Police: सारण में शराब माफिया का पीछा कर रहा पुलिस वाहन नहर में पलट गया, जिससे पांच पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, शराब तस्कर कार का टायर फटने के बाद उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाए जाने के दौरान घायल पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के सारण में मंगलवार को अहले सुबह शराब लदी एक लक्जरी कार का पीछा करने के दौरान मांझी थाना का गश्ती वाहन दाउदपुर थाना क्षेत्र के बरेजा बाजार के पास नहर में पलट गया। इससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में मांझी थाना में पदस्थापित पु०अ०नि बीरेंद्र राम समेत तीन महिला कांस्टेबल और डीएपी के वाहन चालक कौशल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी ओर, दुर्घटना स्थल से महज पचास मीटर की दूरी पर शराब लदी कार का टायर अचानक फट गया। इसके बाद तस्कर कार वहीं छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गश्ती वाहन के नहर में दुर्घटनाग्रस्त होने की आहट पाकर नहर पुल के पास अपने बथान में सो रहे बालेश्वर यादव दौड़कर पहुंचे और शोर मचाकर लोगों को घटनास्थल पर बुलाया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर सभी घायल पुलिसकर्मियों को किसी तरह बाहर निकाला। दुर्घटना की खबर पाकर पहुंची मांझी थाना पुलिस ने सभी घायलों को मांझी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां सभी घायल पुलिसकर्मियों को प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर स्थिति में बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
घायलों में पु०अ०नि बीरेंद्र राम, चालक कौशल कुमार, कांस्टेबल नीतू कुमारी, रूपम कुमारी और वंदना कुमारी शामिल हैं। घटना की सूचना पाकर सारण के एसपी डॉ. गौरव मंगला और मांझी के थानाध्यक्ष अशोक कुमार दास ने छपरा सदर अस्पताल पहुंचकर घायलों के इलाज की जानकारी ली।
विज्ञापन
उधर, शराब लदी कार को दाउदपुर थाना पुलिस अपने कब्जे में लेकर कागजात के आधार पर तस्करों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि मांझी के नरपलिया के पास खड़े गश्ती वाहन को देख कर पीछे से आ रही काले रंग की कार को लेकर चालक एकमा की तरफ तेज रफ्तार से भागने लगा। उन्होंने बताया कि शक होने पर पुलिस ने भाग रही कार का पीछा किया और उसे खदेड़ते हुए गश्ती वाहन बरेजा पहुंच गया। जहां नहर पुल पर घुमावदार सड़क की वजह से गश्ती वाहन नहर में पलट गया। जबकि महज 50 मीटर की दूरी पर भाग रही कार का टायर फट गया, जिसे छोड़कर तस्कर फरार हो गए।