फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Police became alert regarding new year in Nalanda

Bihar News: बेफिक्र होकर नए साल में घूमे पर्यटनस्थल, नालंदा पुलिस है सजग, रहेगी चाक चौबंद व्यवस्था

Thu, 28 Dec 2023 05:07 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 28 Dec 2023 05:07 PM IST
सार

Bihar News: नए साल पर बेफिक्र होकर आप अपनी छुट्टियां पर्यटन स्थलों पर मना सकते हैं। नालंदा पुलिस इसे लेकर पूरी तरह से सजग है। पर्यटन स्थलों पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल एवं हेल्प डेस्क मौजूद रहेंगे। नालंदा एसपी अशोक मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर नए साल के उपलक्ष्य पर विधि व्यवस्था को लेकर जानकारी दी।

विज्ञापन
Police became alert regarding new year in Nalanda
बेफिक्र होकर नए साल में घूमे पर्यटनस्थल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसपी ने बताया कि नालंदा पुलिस नव वर्ष की तैयारी कर रही है, हमारे यहां कई टूरिस्ट प्लेस हैं। बिहार शरीफ में हिरण्य पर्वत और सुभाष पार्क के पास नव वर्ष को लेकर अच्छी खासी भीड़ रहती है एवं राजगीर में अभी से ही टूरिस्ट का काफी संख्या में आगमन हो रहा है। इसे लेकर ट्रैफिक प्लान बना लिया गया है। ताकि राजगीर आने वाले टूरिस्ट को किसी प्रकार की परेशानी ना हो, कई रूट डायवर्ट किए गए हैं। भारी वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। बिहार शरीफ में भी कई रूटों को डायवर्ट किया गया है एवं कई रूटों पर इंट्री बंद की गई है। 

विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे से भी सतत निगरानी
मोटरसाइकिल पेट्रोलिंग, पैदल गश्ती एवं महिलाओं के सुरक्षा को लेकर भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में पुलिस वालों की पर्याप्त संख्या में प्रतिनुक्ति रहेगी। फ्रेंडली तरीके से पुलिस टूरिस्टों को गाइड करेगी। संबंधित थाना के थाना अध्यक्ष को लगातार भ्रमण करने का निर्देश दिया गया है। नेचर सफारी एवं जू सफारी बंद रहेंगे। इसके अलावे अन्य पर्यटन स्थल खुले रहेंगे। जहां पर पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। सीसीटीवी कैमरे से भी सतत निगरानी रखी जाएगी। पहाड़ से लेकर जमीन तक पुलिस लगातार गश्त करती रहेगी।
विज्ञापन


राजगीर में नए साल पर रूट व्यवस्था एवं पार्किंग

1-यह व्यवस्था 30 दिसंबर से 1 जनवरी तक लागू रहेगी।
2-बिहार शरीफ की ओर से आने वाली चार पहिया वाहन नाहुब मोड़-नया बाईपास गांव होते हुए रेलवे ओवरब्रिज के पास से विरायतन होते हुए स्टेट गेस्ट हाउस में गाड़ी पार्किंग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

3-गिरियक रोड से आने वाली चार पहिया वाहन के लिए दो पार्किंग के व्यवस्था की गई है।
4-आयुध फैक्ट्री बाई से नाहूब मोड़ बायपास मार्ग होते हुए स्टेट गेस्ट हाउस में पार्क करेंगे। 
5-आयुष फैक्ट्री के पास से कलाली रोड होते हुए पीटीजीएम कॉलेज एवं राजगीर मलमास मेला परिसर में पार्किंग करेंगे।
6-राजगीर आने वाली सभी पर्यटकों की बस मुख्य मार्ग रास्ते स्टेट गेस्ट हाउस एवं मलमास मेला परिसर में पार्क करेंगे।
7-वनगंगा की ओर से आने वाले छोटे वाहन स्वर्ण भंडार के सामने एवं रोपवे में स्थित पार्किंग में पार्क करेंगे।
8-वन गंगा से बिहार शरीफ जाने वाली वाहनों के लिए नारदीगंज के पास से खराट मोड़ होते हुए जाएंगे।
9-बिहार शरीफ से वनगंगा होते हुए नवादा जाने के लिए गिरीयक के रास्ते से जाएंगे।
10-बिहार शरीफ से गया जाने के लिए छबीलापुर एवं सरबहदा होते हुए गया जाएंगे।
11-जबकि बिहार शरीफ में मामू भागना से लेकर हॉस्पिटल मोड तक 31 एवं 1 जनवरी  को नो एंट्री रहेगी। ताकि सुभाष पार्क एवं हिरण्य पर्वत पर जाने वाले पर्यटकों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed