फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Poisonous Liquor: Four killed, five critical in Bihar's Muzaffarpur

जहरीली शराब: बिहार के मुजफ्फरपुर में चार की मौत, पांच की हालत नाजुक 

Tue, 09 Nov 2021 09:55 PM IST
Amit Mandal अमर उजाला ब्यूरो, पटना। 
अमर उजाला ब्यूरो, पटना।  Published by: Amit Mandal Updated Tue, 09 Nov 2021 09:55 PM IST
सार

बिहार के मुख्यमंत्री ने शराबबंदी को लेकर 16 नवंबर को उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की बात कहते हुए कहा कि जहरीली शराब कांड में जो लोग भी शामिल हैं। उन्हें किसी भी सूरत में  बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
Poisonous Liquor: Four killed, five critical in Bihar's Muzaffarpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

बिहार में जहरीली शराब पीकर मरने का सिलसिला अब भी जारी है। मुख्यमंत्री के सख्त तेवर का असर ना पुलिस अधिकारियों पर हो रहा है और ना ही शराब माफियाओं पर। मंगलवार को मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र के सिरसिया और बरियारपुर गांव में जहरीली शराब पीने से 9 लोगों की तबीयत बिगड़ी। इलाज के दौरान 4 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, पांच लोग में से चार की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

विज्ञापन


मृतकों की पहचान अशोक राय (50), सुमित कुमार उर्फ गोपी (28) दिलीप राय (50) और रामबाबू राय उर्फ सिखिल (65) के रूप में हुई है। आनन-फानन में परिवार वालों ने मृतकों का दाह संस्कार कर दिया। दीपावली के दौरान बिहार में जहरीली शराब पीने की वजह से 4 दिनों में 43 लोगों की मौत हो गई थी। जिनमें गोपालगंज में 20 बेतिया में 17 और समस्तीपुर में बीएसएफ के एसआई और आर्मी के जवान सहित 6 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद बिहार के मुख्यमंत्री ने शराबबंदी को लेकर 16 नवंबर को उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की बात कहते हुए कहा कि जहरीली शराब कांड में जो लोग भी शामिल हैं। उन्हें किसी भी सूरत में  बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


शराब पीने के आरोपी की हिरासत में मौत, थानाध्यक्ष निलंबित
बिहार के  सीतामढ़ी जिले में शराब पीने के आरोपी की हिरासत में मौत के बाद थानाध्यक्ष को हटाते हुए निलंबित कर दिया गया है। परिजनों ने पीटकर मारने का आरोप लगाया है। मौत के बाद परिजनों ने सदर अस्पताल में जमकर हंगामा किया। बताया जाता है  कि सोमवार की दोपहर मेसौल ओपी क्षेत्र के कृष्णा नगर निवासी विश्वनाथ चौधरी को पुलिस ने शराब पीने के आरोप में हिरासत में लिया था। मृतक के बेटे ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसके पिता को पुलिस थाने ले गई और वह जब अपने पिता से मिलने थाने पहुंचा तो उसे नहीं मिलने दिया गया और अचानक उसे खबर मिली कि उसके पिता की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस संबंध में सीतामढ़ी के एसपी हर किशोर राय ने बताया कि इसे हिरासत में मौत का मामला माना जाएगा। अभी छानबीन की जा रही है। मेडिकल बोर्ड द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। थाना प्रभारी पर लापरवाही के लिए विभागीय कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed