फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Pocso cell will be formed in schools of bihar on complaints related to sexual offenses

बिहार: स्कूलों में बनेंगे पॉक्सो सेल, यौन अपराधों से जुड़ी शिकायतों पर होगी सुनवाई

Mon, 24 Feb 2020 04:19 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 24 Feb 2020 04:19 AM IST
विज्ञापन
Pocso cell will be formed in schools of bihar on complaints related to sexual offenses
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

यौन उत्पीड़न से जुड़ी शिकायतों को सुनने के लिए बिहार के स्कूलों में जल्द ही पॉक्सो सेल गठित किए जाएंगे। बिहार एजुकेशन प्रोजेक्ट काउंसिल (बीईपीसी) ने पिछले सप्ताह सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए थे। प्रिंसिपल और टीचर के साथ ही छात्र भी पॉक्सो सेल के सदस्य होंगे। 

विज्ञापन


बीईपीसी की विशेष प्रोजेक्ट अधिकारी किरण कुमारी ने रविवार को बताया कि जिला शिक्षा अधिकारियों को स्कूलों में पॉक्सो सेल गठित करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। स्कूल के प्रिंसिपल इस सेल की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें अध्यापक के अलावा स्कूल की एक छात्र और छात्रा भी सदस्य होंगे।
विज्ञापन


स्कूलों में सेल 1 मार्च से काम करना शुरू करेगा। पॉक्सो सेल का काम बच्चों के खिलाफ होने वाले यौन अपराधों और उत्पीड़न से जुड़ी शिकायतों को सुनना और आवश्यक कार्रवाई करना है। किरण के मुताबिक, इस योजना के पहले चरण में माध्यमिक विद्यालयों में पॉक्सो सेल का गठन होगा। इसके बाद इसे प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में लागू किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed