PNB फ्रॉड केस: लालू का पीएम पर तंज, पूछा- कहां है चौकीदार?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट कर लिखा, 'नेहरु ने ललित मोदी, विजय माल्या और अब नीरव मोदी को लाखों करोड़ों का घोटाला करने के बाद देश से भगा दिया। है ना? कहाँ है चौकीदार?'
नेहरु ने ललित मोदी, विजय माल्या और अब नीरव मोदी को लाखों करोड़ों का घोटाला करने के बाद देश से भगा दिया।
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) February 15, 2018
है ना? कहाँ है चौकीदार? #PNBScam
यही नहीं बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री और लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने पीएनबी घोटाला मामले को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिहार के उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी पर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा, 'आईपीएल घोटाले वाले ललित मोदी और बैंक घोटाले वाले नीरव मोदी के बाद मोदी सरकार को सृजन घोटाले वाले बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी का पासपोर्ट जब्त कर लेना चाहिए। इन्होंने घोटाले का सारा काला धन अपने भाई आर.के मोदी की कंपनी आशियाना हाउसिंग में लगाया है।'
आईपीएल घोटाले वाले ललित मोदी और बैंक घोटाले वाले नीरव मोदी के बाद मोदी सरकार को सृजन घोटाले वाले बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी का पासपोर्ट जब्त कर लेना चाहिए। इन्होंने घोटाले का सारा काला धन अपने भाई आर.के मोदी की कंपनी आशियाना हाउसिंग में लगाया है। #PNBScam #PNBFraud
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) February 15, 2018
गौरतलब है कि 11,400 करोड़ रुपए के फ्रॉड ट्रांजेक्शन में नीरव मोदी पर लगे आरोपों पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा, 'पीएम मोदी और प्रधानमंत्री कार्यालय को नीरव मोदी से जुड़े मामले की जानकारी 26 जुलाई 2016 को दे दी गई थी लेकिन इसके बावजूद कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई?
सुरजेवाला ने कहा, 'मोदी सरकार की नाक के नीचे आखिर कैसे नीरव और मेहुल चोसकी पूरे बैंकिंग सिस्टम को धोखा दे सकते हैं।'