फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   PNB Scam PNB Fraud Case Lalu yadav comments on PM modi and asked Where is the watchman

PNB फ्रॉड केस: लालू का पीएम पर तंज, पूछा- कहां है चौकीदार?

Thu, 15 Feb 2018 07:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Thu, 15 Feb 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
PNB Scam PNB Fraud Case Lalu yadav comments on PM modi and asked Where is the watchman
लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव, राबड़ी देवी, तेज प्रताप यादव (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
देश का सबसे बड़ा बैंकिंग घोटाला माना जा रहा पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाला मामले में सियासी सरगर्मियां परवान चढ़ गई हैं। कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने एनडीए सरकार और पीएम पर हमला तेज कर दिया है। पीएनबी घोटाले में बतौर आरोपी नीरव मोदी का नाम आने के बाद कांग्रेस ने उसे छोटा मोदी कहकर कटाक्ष किया तो राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भी सीधे पीएम मोदी पर निशाना साधा और विपक्षी राजनीति में कूद पड़े। 
विज्ञापन


लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट कर लिखा, 'नेहरु ने ललित मोदी, विजय माल्या और अब नीरव मोदी को लाखों करोड़ों का घोटाला करने के बाद देश से भगा दिया। है ना? कहाँ है चौकीदार?' 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री और लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने पीएनबी घोटाला मामले को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिहार के उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी पर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा, 'आईपीएल घोटाले वाले ललित मोदी और बैंक घोटाले वाले नीरव मोदी के बाद मोदी सरकार को सृजन घोटाले वाले बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी का पासपोर्ट जब्त कर लेना चाहिए। इन्होंने घोटाले का सारा काला धन अपने भाई आर.के मोदी की कंपनी आशियाना हाउसिंग में लगाया है।' 

 

गौरतलब है कि 11,400 करोड़ रुपए के फ्रॉड ट्रांजेक्शन में नीरव मोदी पर लगे आरोपों पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा, 'पीएम मोदी और प्रधानमंत्री कार्यालय को नीरव मोदी से जुड़े मामले की जानकारी 26 जुलाई 2016 को दे दी गई थी लेकिन इसके बावजूद कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई?

सुरजेवाला ने कहा, 'मोदी सरकार की नाक के नीचे आखिर कैसे नीरव और मेहुल चोसकी पूरे बैंकिंग सिस्टम को धोखा दे सकते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed