फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   PM will launch schemes worth 16 thousand crores in Deoghar, will also visit Baidyanath temple and Patna

Modi Deoghar Visit: देवघर एयरपोर्ट और बैद्यनाथ मंदिर को दिया भव्य रूप, 12 जुलाई को लोकार्पण करेंगे पीएम

Sat, 09 Jul 2022 01:55 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/देवघर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/देवघर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 09 Jul 2022 01:55 PM IST
सार

बाबा बैद्यनाथ धाम को सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में प्रधानमंत्री देवघर हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे।

विज्ञापन
PM will launch schemes worth 16 thousand crores in Deoghar, will also visit Baidyanath temple and Patna
देवघर में 400 करोड़ की लागत से नवनिर्मित एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे पीएम - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 जुलाई को झारखंड के देवघर और बिहार की राजधानी पटना का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री देवघर में 16,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वे बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा बैद्यनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे। बैद्यनाथ मंदिर का विकास कर भव्य रूप दिया गया है। सावन माह में यहां आने वाले शिव भक्तों के लिए नवनिर्मित देवघर एयरपोर्ट से हवाई सेवा भी उपलब्ध होगी। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री कार्यालय ने शनिवार को पीएम के उक्त दौर की जानकारी दी। बाबा बैद्यनाथ धाम को सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में वे देवघर हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे। इसका निर्माण लगभग 400 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। बैद्यनाथ धाम देश भर के भक्तों के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है। 
विज्ञापन

पीएमओ के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी इसी दिन पटना में बिहार विधान सभा के शताब्दी समारोह के समापन सत्र को संबोधित करेंगे। वे बिहार विधानसभा के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में बने शताब्दी स्मृति स्तंभ का भी उद्घाटन करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

PM will launch schemes worth 16 thousand crores in Deoghar, will also visit Baidyanath temple and Patna
सावन में देवघर जाने के लिए हवाई यात्रा की सुविधा मिलेगी - फोटो : amar ujala

उद्घाटन के साथ ही देवघर के नवनिर्मित एयरपोर्ट से विभिन्न एयरलाइंस की उड़ानें शुरू हो जाएंगी। इंडिगो ने कोलकाता से देवघर की उड़ान का एलान कर दिया है। 14 जुलाई से शुरू हो रहे सावन माह शिव पूजा का विशेष महत्व है। बाबा बैजनाथ के दर्शन के लिए लाखों लोग हर साल पहुंचते हैं। बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पीएम की पूजा-अर्चना व एयरपोर्ट के उद्घाटन कार्यक्रम के बाद  पीएम मोदी देवघर कॉलेज मैदान में सभा को संबोधित करेंगे। 

 

बैजनाथ मंदिर का कायाकल्प

PM will launch schemes worth 16 thousand crores in Deoghar, will also visit Baidyanath temple and Patna
काशी विश्वनाथ मंदिर की तर्ज पर बाबा बैजनाथ मंदिर को दिया गया भव्य रूप - फोटो : amar ujala

देवघर स्थित बाबा बैजनाथ मंदिर का कायाकल्प किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी इसका भी लोकार्पण करेंगे। काशी विश्वनाथ के बाद यह दूसरा बड़ा लोकार्पण समारोह होगा। इसी तरह मप्र के उज्जैन में भी महाकाल  मंदिर परिसर का बड़े पैमाने पर विकास कार्य हो रहा है। 
 

'प्रसाद' योजना के तहत हुआ बैद्यनाथ धाम का विकास

PM will launch schemes worth 16 thousand crores in Deoghar, will also visit Baidyanath temple and Patna
देवघर में बैद्यनाथ मंदिर का कायाकल्प - फोटो : amar ujala

देश भर में धार्मिक महत्व के स्थानों पर पर्यटकों के लिए विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 'प्रसाद' योजना लागू की गई है। इसी के तहत 'बैद्यनाथ धाम, देवघर का विकास किया गया है। 2000 तीर्थयात्रियों की क्षमता वाले दो बड़े तीर्थ मंडप बनाए गए हैं। इसके अलावा जलसर झील के सामने विकास, शिवगंगा तालाब विकास जैसे कार्य किए गए हैं। इनसे बाबा बैद्यनाथ धाम की यात्रा करने वाले लाखों भक्तों को सुविधा होगी। 

इन परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे
पीएम मोदी देवघर में 10 हजार करोड़ की कई सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं में एनएच-2 के गोरहर से बरवाड़ा खंड को छह लेन का बनाना शामिल है। राजगंज-चास को एनएच-32 के पश्चिम बंगाल सीमा खंड तक चौड़ा करना, राष्ट्रीय राजमार्ग-80 के मिर्जाचौकी-फरक्का खंड को चार लेन का बनाना शामिल है। एनएच-98 के हरिहरगंज से परवा मोरे खंड को चार लेन का बनाना, एनएच-23 के पाल्मा से गुमला खंड को चार लेन का बनाना, कच्छरी चौक का एलिवेटेड कॉरिडोर, एनएच-75 के पिस्का मोर खंड परियोजनाओं से क्षेत्र में कनेक्टिविटी को और बढ़ावा मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed