फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   PM using silence as weopen: Nitish

नीतीश ने बताया क्या है मोदी का नया हथियार

Sun, 25 Oct 2015 09:45 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिहार
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिहार Updated Sun, 25 Oct 2015 09:45 PM IST
विज्ञापन
PM using silence as weopen: Nitish

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा है। नीतीश ने कहा कि मोदी जी एक अद्भुत कलाकार हैं। नीतिगत चुप्पी को उन्होंने नया हथियार बना लिया है।

विज्ञापन


नीतीश ने कहा कि मोदी जी छोटे-छोटे मुद्दे पर बात करने और ट्वीट करने से पीछे नहीं हटते हैं, उन्होंने आज दादरी, हरियाणा में दलित, दाल, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर चुप्पी साध ली। वैसे चुनाव प्रचार के लिए ही सही, परंतु मोदी जी ने ‘हमारे बिहार में कुछ दिन तो गुजारिए’ के अनुरोध को मान लिया है।
विज्ञापन


नीतीश ने ट्वीट भी किया कि बिहार की जनता के पास असली मोदी जी को फिर से देखने, जानने और समझने का यह सुनहरा अवसर है, क्योंकि चुनावों के बाद उनके दर्शन वैसे भी दुर्लभ होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुराने वीडियो से क्या साबित करना चाहती है बीजेपी?

PM using silence as weopen: Nitish

दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा जारी वीडियो पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, ‘इसमें क्या गलत हैं? बाबा ने लालू प्रसाद के लिए जो भी कहा, वह उनकी राय थी। मैंने सुन लिया था। मैंने अपनी ओर से कुछ भी नहीं कहा था।’

नीतीश ने स्वीकार किया कि वह अपने मित्र नीरज कुमार के कहने पर औघड़ के पास जून 2014 में गए थे। बाबा ने उन्हें स्नेहवश चूमा था। इसमें क्या गलत है। औघड़ तो औघड़ होता है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘पिछले साल के इस वीडियो को अब जारी करके भाजपा क्या बताना चाहती है? मैंने कब कहा कि मैं नास्तिक हूं। मैं हर दिन शीतला माता मंदिर जाता हूं। मेरी बड़ी पटन देवी में आस्था है और मैं वहां जाता हूं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed