फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   PM Narendra Modi to visit Patna today to take part in PrakashParv

प्रकाशोत्सव कार्यक्रम में पीएम मोदी-नीतीश ने की एक-दूसरे की तारीफ

Thu, 05 Jan 2017 03:06 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 05 Jan 2017 03:06 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi to visit Patna today to take part in PrakashParv
- फोटो : ANI

विज्ञापन

350वें प्रकाश पर्व में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार दोपहर 12 बजे पटना पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनका स्वागत किया। पटना के गांधी मैदान में आयोजित प्रकाश पर्व में पीएम ने हिस्सा लिया। यहां कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की।

पीएम ने कहा, समाज परिवर्तन बहुत ही कठिन काम होता है, उसको हाथ लगाना भी मुश्किल काम होता है। लेकिन उन्होंने नशा मुक्ति और आने वाली पीढ़ी को बचाने के लिए जो बीड़ा उठाया है, उसके लिए मैं उनका अभिनंदन करता हूं।

विज्ञापन


पीएम ने कहा कि मुझे विश्वास है कि नीतीश कुमार अपने इस प्रयास में कामयाब होंगे। मेरी अपील है कि केवल राजनीतिक पार्टियां ही नहीं बल्कि हर कोई शराबंदी में अपना योगदान देने के लिए आगे आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी की तारीफ की। नीतीश ने कहा कि पीएम मोदी जब गुजरात में मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने भी अपने राज्य में कड़ाई से शराबबंदी लागू किया। नीतीश ने कहा कि भारत के इतिहास में बिहार शिक्षा और संस्कृति के केंद्र के रूप में जाना जाता रहा है। बिहार की धरती कई धर्मों की स्थली है। इस धरती पर गुरु गोविंद सिंह का 350वां प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है।

प्रकाशपर्व पर चर्चा करते हुए नीतीश ने कहा कि पटना में इस आयोजन से दुनिया में प्रेम और सौहार्द का संदेश जाएगा। उन्होंने कहा कि आज से 100 साल पहले गांधी जी बिहार के चंपारण में आए थे और सत्याग्रह किया था, हमने शराबबंदी लागू करके बापू को और गुरु गोविंद सिंह जी को श्रद्धांजलि दी है।

इससे पहले पटना एयरपोर्ट पर बीजेपी सांसद अश्विनी चौबे सहित कई नेताओं ने उनका स्वागत किया। पीएम यहां से सीधे गांधी मैदान पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनका स्वागत किया।

 

 
 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed