{"_id":"62c512ae8b014a2c127f0570","slug":"pm-narendra-modi-to-visit-patna-on-july-12-celebrations-of-the-state-assembly-building","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: 12 जुलाई को बिहार जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, विधानसभा भवन के शताब्दी समारोह में होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: 12 जुलाई को बिहार जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, विधानसभा भवन के शताब्दी समारोह में होंगे शामिल
Wed, 06 Jul 2022 10:12 AM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: अजय सिंह
Updated Wed, 06 Jul 2022 10:12 AM IST
सार
यह किसी भी प्रधानमंत्री के लिए बिहार विधानसभा का दौरा करने का पहला अवसर होगा।
विज्ञापन
पीएम मोदी(फाइल)
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह बिहार के दौरे पर जाएंगे। राजधानी पटना में आयोजित विधानसभा भवन के शताब्दी समारोह में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने मोदी के 12 जुलाई के निर्धारित दौरे पर प्रसन्नता व्यक्त की है। यह किसी भी प्रधानमंत्री के लिए बिहार विधानसभा का दौरा करने का पहला अवसर होगा।
विज्ञापन
सिन्हा ने मंगलवार शाम को मुख्य सचिव आमिर सुभानी और पुलिस महानिदेशक एस के सिंघल सहित शीर्ष अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों की सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया गया।
विज्ञापन
विधानसभा से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी सदन परिसर में एक संग्रहालय और एक अतिथि गृह की आधारशिला रखेंगे और एक शताब्दी स्मारक पार्क का उद्घाटन करेंगे। वह कल्पतरु वृक्ष का पौधा लगाने के अलावा एक स्मारक स्तंभ ‘‘शताब्दी स्मृति स्तंभ’’ का भी अनावरण करेंगे।