फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   pm narendra modi praise of nitish kumar

रंग दिखाने लगी मोदी-नीतीश की जुगलबंदी, तेजस्वी बोले- जो है सो है

Sat, 07 Jan 2017 12:27 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 07 Jan 2017 12:27 PM IST
विज्ञापन
pm narendra modi praise of nitish kumar
फाइल फोटो - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जुगलबंदी अब रंग दिखाने लगी है। प्रकाशोत्सव कार्यक्रम में पीएम मोदी और नीतीश की एक-दूसरे की तारीफ के बाद जहां कयासों का बाजार गर्म है।

विज्ञापन


वहीं अब खबर आ रही है कि पीएम नरेंद्र मोदी आगामी 15 जनवरी को पटना में गंगा नदी पर बने गांधी सेतु के जीर्णोद्धार के काम का शुभारंभ करेंगे। उधर, लालू यादव के बेटे और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी ने कहा कि जो है सो है।
विज्ञापन


सुशील मोदी ने बताया कि उत्तर व दक्षिण बिहार की लाइफ लाइन महात्मा गांधी सेतु की ऊपरी सतह के जीर्णांद्धार कार्य का शुभारंभ 15 जनवरी को विडियो कन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 1372 करोड़ रुपये की लागत से प्रतिष्ठित निर्माण कम्पनी एफकॉन 42 महीने में पुल की ऊपरी सतह के जीर्णोद्धार का काम पूरा करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


बता दें कि गांधी सेतु के जीर्णोद्धार का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बिहार के विधानसभा चुनाव से पहले घोषित विशेष पैकेज का हिस्सा है। ये योजना पिछले 6 महीने से लंबित थी। इस सेतु का उद्घाटन तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1982 में की थी।

राजनीतिक हलकों में इस बात को लेकर चर्चा है कि जिस तरीके से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को पटना में प्रकाश पर्व के दौरान जुगलबंदी और एक दूसरे की तारीफ करते नजर आए। इसके बाद ही प्रधानमंत्री पिछले 6 महीने से लंबित इस कार्य को हरी झंडी दिखाने को राजी हो गए।

तेजस्वी बोले- जमीनी नेता जमीन पर ही बैठते हैं

pm narendra modi praise of nitish kumar
जमीन पर बैठे लालू और उनके बेटे - फोटो : social media

वहीं प्रकाशोत्सव में लालू यादव के जमीन पर बैठे जाने के बाद कयासों का बाजार गर्म है। इसी बीच, लालू यादव के छोटे बेटे और बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर इस पूरे मसले पर प्रतिक्रिया दी है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि गुरु के दरबार में जमीन पर ही बैठाया जाता है। उन्होंने कहा कि इससे लालू जी को कोई दिक्कत नहीं है। तेजस्वी यादव ने साथ ही कहा कि लालू जी जमीनी नेता हैं जमीन पर ही बैठेंगे।

तेजस्वी ने ट्वीट में लिखा, "जमीनी नेता जमीन पर ही बैठते हैं। गुरु दरबार में भाग्यशाली लोग ही जमीन पर बैठते है। जो आध्यात्मिक व गुरुमुख है वो इसे समझता है। बाकि जो है सो है।"

दरअसल, गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के 350वें प्रकाश पर्व के मौके पर आयोजित मुख्य समारोह में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद, उनके छोटे पुत्र व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव और बड़े पुत्र व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव जमीन पर बैठ पूरे कार्यक्रम में मौजूद रहे थे।  प्रधानमंत्री ने नीतीश की जमकर तारीफ की और यह भी कहा कि बिहार में जो प्रकाश जन्म लेता है, वो समस्त विश्व को रास्ता दिखाता है। 

 हाल के दिनों में नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू, बीजेपी को कई मुद्दे पर साथ देते नजर आए। वहीं तीन मुद्दे पर आरजेडी और जेडीयू में दूरी देखी गई। नोटबंदी के फैसले पर नीतीश ने खुलकर केन्द्र सरकार की प्रशंसा की। उसके बाद राहुल गांधी द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी पर कथित तौर पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोपों पर भी नीतीश की पार्टी का स्टैंड ,आरजेडी और कांग्रेस से अलग रहा । सेना प्रमुख की नियुक्ति पर भी नीतीश ने अपना स्टैंड इन दलों से अलग रखा था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed