PM Modi Bihar Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार में, पटना एयरपोर्ट से भाजपा कार्यालय तक रोड शो
Bihar News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम पटना पटना पहुंच रहे हैं। बिहार में इस बार वह दो दिनों की यात्रा पर रहेंगे। गुरुवार शाम वह पटना एयरपोर्ट से बेली रोड होकर भाजपा कार्यालय तक रोड शो करेंगे।
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने दो दिवसीय दौरे पर बिहार आएंगे। पटना एयरपोर्ट उतरते ही वह पटना एयरपोर्ट के मॉडल टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे और फिर वहीं से वह रोड शो करेंगे। दूसरे दिन शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रोहतास जिला के विक्रमगंज जाएंगे। वहां वह जनसभा को संबोधित करेंगे।
यह खबर भी पढ़ें -Bihar : 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता के बाद पहली बार पीएम आ रहे हैं बिहार, सामाजिक संगठक करेंगे उनका स्वागत
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता के बाद पहली बार बिहार आ रहे हैं। बिहार आते ही वह बिहार के लोगों के लिए हवाई यातायात के क्षेत्र में बड़ी सौगात देंगे। पूर्व के तय कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम लगभग 4 बजे पटना एयरपोर्ट पर उतरेंगे और फिर पटना एयरपोर्ट के अत्याधुनिक नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे और बिहटा हवाई अड्डे पर नए सिविल एन्क्लेव की आधारशिला रखेंगे। कुल 2613 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इन दो महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स से बिहार के हवाई संपर्क को नई मजबूती मिलेगी और यह राज्य के आर्थिक विकास, पर्यटन और व्यापार को नई गति देगा।
यह खबर भी पढ़ें -PM Modi Bihar Visit: पीएम नरेंद्र मोदी के पटना के कार्यक्रम का समय बदला; चार घंटे तक बंद रहेंगे कई मार्ग
पटना एयरपोर्ट से निकलने के बाद वहीं से उनका रोड शो शुरू हो जायेगा। तिरंगा यात्रा के रूप में पटना की मुख्य सड़कों से निकलते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे, जहां वह पार्टी के नेताओं से बात करेंगे। इसके बाद राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात के बाद वहीं विश्राम करेंगे। रोड शो हवाई अड्डा से शुरू होकर
डुमरा चौकी होते हुए नेहरू पथ पर IPS मेस मोड़, हड़ताली मोड़, हाई कोर्ट, इनकम टैक्स गोलंबर से वीरचंद पटेल पथ पर स्थित भाजपा कार्यालय पर समाप्त होगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आने से पहले पटना के लोग तिरंगा यात्रा निकालेंगे। अब तिरंगा यात्रा के निकलने की तैयारी की जा रही है। इस तिरंगा यात्रा में पटना की आम जनता शामिल हो रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.