फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   PM Modi's visit to Bihar; Patna's traffic route changed due to road show; Patna Junction, Danapur; Rajdhani

PM Modi: रोड शो के कारण ट्रैफिक रूट में बदलाव, इन रास्तों से चलें; राजधानी समेत कई ट्रेनें यहां से चलेंगी

Sun, 12 May 2024 09:53 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 12 May 2024 09:53 AM IST
सार

आज दोपहर से एग्जीबिशन रोड, भट्टाचार्या रोड, पीरमुहानी, कदमकुआं, बाकरगंज, राजभवन इलाके में वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। सरकारी गाड़ी और एंबुलेंस को छूट दी गई है।

विज्ञापन
PM Modi's visit to Bihar; Patna's traffic route changed due to road show; Patna Junction, Danapur; Rajdhani
पीएम मोदी के रोड शो के कारण ट्रैफिक रूट चेंज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीएम नरेंद्र मोदी के रोड शो के कारण राजधानी की यातायात व्यवस्था पूरी तरह बदली रहेगी। रोड शो वाले रास्ते पर आज दोपहर तीन बजे से वाहनों का परिचालन ठप रहेगा। ट्रेन और विमान यात्रियों के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की गई है। इन्हें टिकट अपने साथ रखने की सलाह दी गई है। आज दोपहर से एग्जीबिशन रोड, भट्टाचार्या रोड, पीरमुहानी, कदमकुआं, बाकरगंज, राजभवन इलाके में वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। सरकारी गाड़ी और एंबुलेंस को छूट दी गई है। इधर, पटना जंक्शन से राजधानी समेत दो दर्जन ट्रेनें नहीं चलेंगी। पटना जंक्शन से गुजरने वाली कई ट्रेनों को डायवर्ट कर दिया गया है। कई ट्रेनें राजेंद्र नगर और दानापुर से खुलेंगी। 

विज्ञापन


यात्री विमान का टिकट दिखाकर ही जा सकेंगे
पटना जिला प्रशासन ने अपील की है कि जिन यात्रियों का विमान शाम पांच से सात बजे के बीच है, वह साढे पांच बजे तक एयरपोर्ट पहुंच जाएं। पटना एयरपोर्ट पर सभी विमान यात्री दोपहर बाद तीन बजे से पश्चिमी गेट होकर आएंगे और जाएंगे। इस दौरान सिर्फ यात्रियों को टिकट दिखाकर जाने की छूट मिलेगी। दोपहर बाद डेढ़ बजे से शाम छह बजे तक पटेल गोलंबर से एयरपोर्ट की ओर केवल यात्री विमान का टिकट दिखाकर ही जा सकेंगे। 
विज्ञापन


पटना जिला प्रशासन ने ऐसे किया बदलाव
सगुना मोड, राजाबाजार की ओर बेली रोड होकर पटना जंक्शन जाने वाले वाहन नेहरू पथ पर डुमरा चौकी से पटना एयरपोर्ट पश्चिमी गेट होते हुए बीएमपी तिराहा से आमुकोढ़ा मोड़ से टमटम पड़ाव होकर अनिसाबाद गोलंबर से चितकोहरा दक्षिण से गर्दनीबाग से मीठापुर होते हुए जीपीओ ऊपर से करबिगहिया जा सकते हैं। सगुना मोड़, राजाबाजार से जगदेवपथ रोड होते हुए आमुकोडा मोड़ से टमटम पड़ाव से अनिसाबाद गोलंबर से चितकोहरा दक्षिण से गर्दनीबाग से मीठापुर होते हुए करबिगहिया जा सकते हैं। राजीवनगर, पाटलिपुत्रा, दीघा, कुर्जी, बोरिंग रोड आदि क्षेत्र से पटना जंक्शन जाने वाले निजी वाहन अटल पथ से आर ब्लॉक होते हुए जीपीओ गोलंबर नीचे से पटना जंक्शन जा सकते हैं। पटना सिटी, गायघाट, आलमगंज की ओर से पटना जंक्शन जाने वाले वाहन गायघाट पुल नीचे से डंका ईमली चौक से एनएमसीएच होते हुए अगमकुआं आरओबी ऊपर से पुरानी बाइपास होकर राजेन्द्रनगर टर्मिनल से चिरैयाटाड़ पुल होकर करबिगहिया की ओर जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नों का दानापुर एवं राजेन्द्रनगर में अतिरिक्त ठहराव 
यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए उनकी सुविधा के मद्देनजर रविवार को कुछ ट्रेनों का दानापुर एवं राजेंद्रनगर टर्मिनल पर पांच - पांच मिनट का अतिरिक्त ठहराव दिया गया है। दानापुर एवं राजेंद्रनगर पर डाउन दिशा में गाड़ी संख्या -15657, 12328, अप दिशा में 12317, 03413, 12367, 22197, 12369 तथा 12305 राजेंद्रनगर एवं दानापुर स्टेशन पर रुकेगी। वहीं गाड़ी संख्या 12309 अप राजधानी एक्सप्रेस, 12393 संपुर्ण क्रान्ति एक्सप्रेस का भी दानापुर स्टेशन पर पांच-पांच मिनट का ठहराव प्रदान किया गया है।गाड़ी संख्या 15126 पटना बनारस जनशताब्दी एक्स्प्रेस का दानापुर में पांच मिनट का ठहराव दिया गया है। वहीं डाउन दिशा की गाड़ी संख्या 03132, 13006 एवं 12334 राजेंद्रनगर में पांच मिनट का अतिरिक्त ठहराव किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed