Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   PM Modi Credits Nitish Kumar’s Legacy as Samrat Choudhary Leads Bihar’s Development Drive

पीएम मोदी ने बताया किसके आशीर्वाद से सम्राट को बनाया मुख्यमंत्री, सीएम चौधरी ने क्यों कहा- नीतीशमय हो गया?

Sat, 21 Nov 2026 06:51 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 21 Nov 2026 06:51 PM IST
सार

PM Modi Bihar Visit: वैशाली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार की सत्ता और विकास यात्रा को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उनकी टीम विकास अभियान को आगे बढ़ा रही है। वहीं, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नीतीश सेतु को लेकर कहा कि कुछ लोग प्रोटोकॉल में नीतीश कुमार की तस्वीर नहीं होने की बात कर रहे थे, लेकिन पूरा पुल ही नीतीशमय हो गया है।

विज्ञापन
PM Modi Credits Nitish Kumar’s Legacy as Samrat Choudhary Leads Bihar’s Development Drive
पीएम मोदी, नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वैशाली में आयोजित कार्यक्रम में बिहार की एनडीए सरकार के एक साल के कार्यकाल और विकास परियोजनाओं का जिक्र किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व को लेकर भी अहम बात कही। पीएम मोदी ने कहा कि बिहार ने उम्मीद और विश्वास की नई राह चुनी है। जिस राज्य को दशकों तक बदहाली झेलनी पड़ी, उसे नीतीश कुमार के नेतृत्व में सुशासन का नया भरोसा मिला। नीतीश कुमार ने लंबे समय तक मुख्यमंत्री के तौर पर बिहार की सेवा की। उनके आशीर्वाद से अब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उनकी पूरी टीम विकास के अभियान को आगे बढ़ा रही है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार की विकास यात्रा में एनडीए सरकार 'सबका साथ, सबका विकास' के मंत्र के साथ आगे बढ़ी है। लोकतंत्र की ताकत को जनकल्याण का माध्यम बनाया गया है। एनडीए सरकार के मौजूदा कार्यकाल का एक साल पूरा होने के अवसर पर लोकतंत्र की ऐतिहासिक धरती वैशाली को आयोजन के लिए चुना गया। उन्होंने वैशाली और बिहार की मिट्टी को नमन करते हुए एनडीए के सभी घटक दलों, कार्यकर्ताओं और बिहारवासियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने नीतीश कुमार के सम्मान में किया नीतीश सेतु का जिक्र
प्रधानमंत्री ने गंगा नदी पर बने दीदारगंज-बिदुपुर छह लेन केबल ब्रिज को जनता को समर्पित करते हुए कहा कि इस आधुनिक पुल का नाम नीतीश कुमार के सम्मान में 'नीतीश सेतु' रखा गया है। यह बिहारवासियों की ओर से उनके सेवा और समर्पण के प्रति सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस पुल के शुरू होने से पटना और वैशाली के बीच आवागमन आसान होगा। साथ ही किसानों को अपनी फसल, फल, सब्जियां, दूध और दही बड़े बाजारों तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी।

PM Modi in Bihar Live: पीएम मोदी ने जंगलराज की याद दिलाते हुए क्या कहा? कांग्रेस पर भी लगाया बड़ा आरोप

सम्राट चौधरी बोले- पूरा पुल नीतीशमय हो गया
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करते हुए बिहार में एनडीए सरकार के एक साल की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि 2025 के विधानसभा चुनाव में बिहार की जनता ने एनडीए को 202 सीटों के साथ प्रचंड बहुमत दिया। इसके लिए उन्होंने प्रदेश की जनता का आभार जताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में बिहार विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। नीतीश सेतु के उद्घाटन को बिहार के विकास की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि कुछ लोग इस बात की चर्चा कर रहे थे कि कार्यक्रम के प्रोटोकॉल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर नहीं है। लेकिन, यह पूरा पुल ही नीतीशमय हो गया है। यह पुल नीतीश कुमार के नाम पर समर्पित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य रखा है। वहीं, बिहार सरकार 2036 तक समृद्ध बिहार बनाने के संकल्प के साथ काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed