{"_id":"5822c3a14f1c1b6729b3907f","slug":"pm-decides-on-black-money-praise-nitish","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालेधन को लेकर पीएम मोदी का फैसला काबिलेतारीफ: नीतीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालेधन को लेकर पीएम मोदी का फैसला काबिलेतारीफ: नीतीश
टीम डिजीटल/ अमर उजाला /दिल्ली
Updated Wed, 09 Nov 2016 12:06 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 500 रुपये और 1000 रुपये के नोटों को अवैध घोषित करने के निर्णय का स्वागत और समर्थन किया है।उन्होंने कहा कि कालेधन को लेकर पीएम मोदी का फैसला काबिलेतारीफ है। नीतीश ने कहा कि लोगों को केंद्र सरकार द्वारा उठाये गये इस कदम से थोड़ी समस्या तो जरूर होगी लेकिन यह हमारी भविष्य की आर्थिक मजबूती के लिये लाभकारी सिद्ध होगा।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 और 1000 रुपये के नोटों का चलन बंद करने की अचानक घोषणा कर कालाधन, भ्रष्टाचार, आतंकवाद और जाली नोट पर नकेल कसने का जबर्दस्त मास्टर स्ट्रोक लगाया है। मंगलवार को राष्ट्र को संबोधित करते हुए उन्होंने 500 और 100 रुपये के नोट रखने वालों को 50 दिन की मोहलत दी है। कालेधन और भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए इसे मोदी सरकार का अब तक का सबसे बड़ा आर्थिक सुधार माना जा रहा है।Initially people will face some problem but this will be helpful for our economy in long run: Bihar CM Nitish Kumar pic.twitter.com/5XpC4VPClW
— ANI (@ANI_news) November 9, 2016विज्ञापन
विज्ञापन