फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   PLFI  targeted Teachers in Bihar Threatening letter found in Government School of Banka

PLFI : बिहार में पीएलएफआई के निशाने पर शिक्षक, बांका के सरकारी स्कूल में मिला धमकी भरा पर्चा

Wed, 27 Jul 2022 02:24 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 27 Jul 2022 02:24 AM IST
सार

एसडीपीओ डीसी श्रीवास्तव ने बताया कि यह किसी असामाजिक तत्व की हरकत है। इससे किसी को डरने की जरूरत नहीं है। पुलिस इसमें संलिप्त असामाजिक तत्वों की पहचान में जुटी हुई है। पुलिस इसे शिक्षकों और अभिभावकों को डराने की मंशा से धमकी देने की बात कह रही है, ताकि दहशत से शिक्षक और बच्चे स्कूल नहीं आएं।

विज्ञापन
PLFI  targeted Teachers in Bihar Threatening letter found in Government School of Banka
बिहार के बांका जिले के सरकारी स्कूल में मिला धमकी भरा पर्चा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार के बांका जिले में पीपुल्स लिब्रेशन फ्रंट आफ इंडिया (PLFI) ने शिक्षकों के नाम धमकी भरा पत्र जारी किया है। जानकारी के मुताबिक, बांका जिले के बेलहर प्रखंड और फुल्लीडूमर थाना क्षेत्र के सबैजोर उत्क्रमित उच्च विद्यालय के प्रांगण स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 147 में धमकी भरा पर्चा फेंक कर शिक्षकों को संगठन विस्तार के लिए एक-एक हजार रुपये कोष में जमा करने का फरमान जारी किया है। लैटरपैड पर लाल स्याही से लिखे पर्चे में निवेदक के नाम पर पीपुल्स लिब्रेशन फ्रंट आफ इंडिया (पीएलएफआई) का नाम है।

विज्ञापन


असामाजिक तत्व की हरकत: एसडीपीओ
एसडीपीओ डीसी श्रीवास्तव ने बताया कि यह किसी असामाजिक तत्व की हरकत है। इससे किसी को डरने की जरूरत नहीं है। पुलिस इसमें संलिप्त असामाजिक तत्वों की पहचान में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को आंगनवाड़ी सेविका रूबी मुर्मू सहायिका के साथ केंद्र खोलने पहुंची। केंद्र का दरवाजा खोलने पर खिड़की की तरफ से एक सादा लिफाफ कमरे के अंदर गिरा पाया गया। उसे खोलने पर यह पर्चा मिला।
विज्ञापन


मामले की जांच जारी
इसके बाद लिफाफा और पर्चा स्कूल के सहायक शिक्षक नरेंद्र कुमार को दिया गया। बाद में पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने उसे जब्त कर लिया है। इस मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक पवन कुमार यादव ने बताया कि पर्चा मिलने के बावजूद स्कूल खुला हुआ है। पुलिस इसे शिक्षकों और अभिभावकों को डराने की मंशा से धमकी देने की बात कह रही है, ताकि दहशत से शिक्षक और बच्चे स्कूल नहीं आएं। इस बारे में फुल्लीडूमर के थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्चा में दी गई है धमकी
पर्चा में लिखा गया है, 'सभी शिक्षक प्रत्येक माह एक-एक हजार रुपये संगठन विस्तार के लिए संगठन कोष में जमा करें। अन्यथा अंजाम बुरा होगा। निवेदक- पीएलएफआई'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed