फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Pickpocket stole 4 thousand rupees from pocket of an elderly person in Aurangabad Sadar Hospital

Bihar News: औरंगाबाद सदर अस्पताल में चोर-उचक्के सक्रिय; जेबकतरे ने दिनदहाड़े काटी बुजुर्ग की जेब

Tue, 01 Aug 2023 06:27 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 01 Aug 2023 06:27 PM IST
सार

Bihar Crime: नगर थानाध्यक्ष सतीश बिहारी शरण ने बताया कि जेब काटने की शिकायत मिली है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। हालांकि सदर अस्पताल के लिए यह पहला मामला नहीं है। बल्कि पहले भी यहां कई ऐसे वाकये हो चुके हैं।

विज्ञापन
Pickpocket stole 4 thousand rupees from pocket of an elderly person in Aurangabad Sadar Hospital
पीड़ित कृष्णा सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के औरंगाबाद के सदर अस्पताल में अगर आप किसी का इलाज कराने आए है तो बेहद सावधानी बरतें। यहां सावधानी हटी दुर्घटना घटी वाली बात लागू हो रही है। यहां सावधानी बरतने कि जरूरत इस कारण है क्योंकि सदर अस्पताल में चोर-उचके और जेबकतरे सक्रिय हैं। ये मौका मिलते ही माल-असबाब का पत्ता साफ कर देने में माहिर हैं। मंगलवार को भी सदर अस्पताल में दिनदहाड़े एक ऐसी ही घटना घटी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नबीनगर प्रखंड के मिरताही गांव के कृष्णा सिंह (60) का पट्टीदार से झगड़ा हुआ था। झगड़े में लाठी के वार से उनका सिर फट गया था। सिर फटे होने के बावजूद वह इलाज के लिए पर्चा कटाने के लिए लाइन में लगे थे। इसी दौरान जेबकतरे ने उनकी जेब पर हाथ साफ कर दिया। उनकी जेब से चोर ने चार हजार रुपये उड़ा लिए। बुजुर्ग को जेब कटने का पता तब चला जब वह पर्चा काउंटर पर पहुंचे और पैसे निकालने के लिए जेब में हाथ डाला। जेब में हाथ डालते ही उनके होश उड़ गए। जेब से रकम गायब थी, वह भी पूरे चार हजार की रकम।
विज्ञापन


जेबकटने का पता चलते ही बुजुर्ग व्यक्ति चीखने-चिल्लाने लगा। कहने लगा कि किसी ने उनकी जेब काट ली है। जेबकतरा वहां रहता तब तो कुछ पता चलता। लिहाजा ढूंढ़ने पर भी मौके पर कोई संदिग्ध नहीं दिखा। यह सब होने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बुजुर्ग को सांत्वना दी। इसके बाद बुजुर्ग ने मामले की पुलिस में शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर थानाध्यक्ष सतीश बिहारी शरण ने बताया कि जेब काटने की शिकायत मिली है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। हालांकि सदर अस्पताल के लिए यह पहला मामला नहीं है। बल्कि पहले भी यहां कई ऐसे वाकये हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed