Live
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 21 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"6a87b847c58cb4e81703e065","slug":"bihar-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-aaj-ke-taaja-samachar-2026-08-21","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 21 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास बातें
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
10:38 AM, 21-Aug-2026
Bihar News: अनोखी कांवड़ और बुजुर्ग महिला की अद्भुत आस्था, असरगंज कच्ची कांवरिया पथ पर दिखा भक्ति का अनोखा रंग
सावन के अंतिम दिनों में भी असरगंज के कच्ची कांवरिया पथ पर शिवभक्तों की आस्था चरम पर है। पश्चिम बंगाल से 22 श्रद्धालुओं का जत्था करीब 144 किलो की अनोखी रावण कांवड़ लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम जा रहा है। वहीं करीब 65-66 वर्षीय सत्यभामा देवी 105 किलोमीटर की दंडवत यात्रा कर आस्था और संकल्प की मिसाल पेश कर रही हैं। और पढ़ें10:02 AM, 21-Aug-2026
Bihar News: बेटे पर शनि दोष का डर, फिर गहने उतरवाकर फरार, तांत्रिक बनकर महिला से ठगी
समस्तीपुर के गणेश चौक पर बाइक सवार दो युवकों ने खुद को तांत्रिक बताकर एक महिला को उसके बेटे पर ‘शनि दोष’ होने का डर दिखाया। पूजा-पाठ और मंत्र जाप के नाम पर महिला से मंगलसूत्र और कान की बालियां उतरवाकर झोले में रखवा लीं। और पढ़ें
विज्ञापन
09:55 AM, 21-Aug-2026
Bihar:फास्टैग ने खोली मवेशी लदे ट्रक की कड़ी! यूपी पुलिस समस्तीपुर पहुंची, प्लाईवुड कंपनी से 2 युवक हिरासत में
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में मवेशियों से लदे ट्रक की बरामदगी के मामले की जांच करते हुए यूपी पुलिस समस्तीपुर पहुंची। तकनीकी जांच के दौरान ट्रक के फास्टैग से जुड़े मोबाइल नंबर से मिले सुराग के आधार पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर रोड स्थित एक प्लाईवुड कंपनी में कार्रवाई की गई। और पढ़ें09:38 AM, 21-Aug-2026
Bihar News: ‘विपक्ष को छोड़िए, अब मंत्री ही पुलिस पर वसूली का आरोप लगा रहे’, तेजस्वी का सरकार पर बड़ा हमला
राजद नेता तेजस्वी यादव ने दरभंगा पहुंचकर यामाहा शोरूम के मैनेजर फैज के परिजनों से मुलाकात की और बिहार की कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में अपराध बेकाबू है और पुलिस थानों व जेलों में भी लोगों की मौत हो रही है। और पढ़ें09:19 AM, 21-Aug-2026
Bihar News: रामनरेश राय हत्याकांड का खुलासा, 5 लाख में रची गई थी हत्या की साजिश, दो शूटर गिरफ्तार
वैशाली के दिग्घी में ठेकेदार रामनरेश राय की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों रमेश कुमार और आदित्य प्रकाश को गिरफ्तार किया है। एसपी शुभांक मिश्रा के मुताबिक, हत्या की साजिश मुजफ्फरपुर में रची गई थी और वारदात को अंजाम देने के लिए पांच लाख रुपये में सौदा तय हुआ था, जिसमें एक लाख रुपये एडवांस दिए गए थे। और पढ़ें08:34 AM, 21-Aug-2026
Bihar: तिरंगे में लिपटा छपरा का लाल पहुंचा घर, नम आंखों ने दी अंतिम विदाई; गूंजा नवीन कुमार सिंह अमर रहें
सारण जिले के सोनपुर प्रखंड के शिकारपुर गांव निवासी सेना के जवान नवीन कुमार सिंह का आकस्मिक निधन हो गया। जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान सीने में तेज दर्द के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
08:27 AM, 21-Aug-2026
Bihar News: मां-बेटे का रिश्ता हुआ तार-तार! जहरीला बिस्किट खाने से ढाई साल के मासूम की मौत, हिरासत में महिला
मुजफ्फरपुर के मीनापुर प्रखंड के रामपुर हरि थाना क्षेत्र में ढाई साल के बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। आरोप है कि पारिवारिक विवाद के बीच बच्चे की मां ने कथित तौर पर बिस्किट में जहरीला पदार्थ मिलाकर उसे खिला दिया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई और मौत हो गई। और पढ़ें08:08 AM, 21-Aug-2026
1 लाख Views पर ₹10 हजार देगी बिहार सरकार? क्रिएटर्स के लिए नई नीति से मचेगा धमाल
1 लाख Views पर ₹10 हजार देगी बिहार सरकार? क्रिएटर्स के लिए नई नीति से मचेगा धमाल और पढ़ें07:59 AM, 21-Aug-2026
Bihar: जेल में रोशन यादव की मौत पर सियासत तेज, तेजस्वी यादव ने परिजनों से की मुलाकात; जांच और कार्रवाई की मांग
मधुबनी के रामपट्टी मंडल कारा में परकौली निवासी रोशन यादव की मौत का मामला लगातार राजनीतिक तूल पकड़ रहा है। गुरुवार को बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने परकौली पहुंचकर मृतक के परिजनों से मुलाकात की और घटना की जानकारी ली। और पढ़ें07:53 AM, 21-Aug-2026