{"_id":"9d9334f4-1c23-11e2-bae0-d4ae52bc57c2","slug":"pending-railway-projects-in-bihar-will-be-completed-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द पूरी होंगी बिहार में लंबित रेल परियोजनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द पूरी होंगी बिहार में लंबित रेल परियोजनाएं
समस्तीपुर/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 22 Oct 2012 03:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल राज्य मंत्री के. एच. मुनियप्पा ने बिहार की लंबित रेल परिजनाओं को शीघ्र ही पूरा करने के साथ ही कुछ अन्य योजनाओं की घोषणा की। मुनियप्पा ने रविवार को समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि अधिकारियों को बिहार में लंबित रेल परियोजनाओं का अध्ययन कर शीघ्र रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि 16 वर्षो के बाद कांग्रेस को रेल मंत्रालय चलाने का मौका मिला है। सारे राज्यों में समान रूप से विकास के कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन
रेल राज्य मंत्री पूर्व मध्य रेल क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यो की समीक्षा करने रविवार को पटना आये थे। समीक्षा के बाद आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि दीघा, मुंगेर व कोसी में बनने वाले मेगा पुल निर्माण का कार्य समय पर पूरा करने के लिए अगले साल मार्च के बाद पूरी राशि दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पुल निर्माण के लिए केन्द्र सरकार अपनी हिस्सेदारी की 54 फीसद राशि दे देगी जबकि 46 फीसद राज्य सरकार को देनी है। छपरा के बेला में रेल पहिया फैक्ट्री से उत्पादन शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
सुरक्षा से संबंधित प्रश्न पर रेल राज्य मंत्री ने कहा कि रेल मंत्रालय यात्रियों की सुरक्षा और संरक्षा के प्रति कृतसंकल्पित है और इसके लिए मंत्रालय द्वारा कई ठोस कदम उठाये गये हैं। उन्होंने यह भी बताया कि देश में हुई रेल दुर्घटनाओं के कारणों की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया गया और इसकी रिपोर्ट के आधार पर मंत्रालय अगली कार्रवाई करेगा। के. एच. मुनियप्पा ने कहा कि रेल मंत्रालय की ओर से ट्रेनों में सुरक्षा और यात्री सुविधाओं के लिए अधिकारियों को विशेष निर्देश दिये गये हैं।
विज्ञापन