फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Youth dies under suspicious circumstances in Nalanda

Bihar News: नालंदा में संदिग्ध हालत में युवक की मौत, एनएच-20 किनारे मिला शव; मामला क्यों बना हुआ है रहस्यमय?

Tue, 25 Nov 2025 02:41 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Tue, 25 Nov 2025 02:41 PM IST
सार

नालंदा में कोलकाता जाने के लिए घर से निकले 28 वर्षीय युवक विपिन यादव का शव मंगलवार को एनएच-20 किनारे संदिग्ध स्थिति में मिला। शरीर पर चोट नहीं मिलने से मामला रहस्यमय माना जा रहा है। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances in Nalanda
एक समूह चित्र में मृतक के परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के नालंदा जिले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसका शव बख्तियारपुर-रजौली एनएच-20 पर गिरियक थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव के पास सड़क किनारे मिला। मृतक की पहचान नवादा जिले के गोविंदपुर प्रखंड के कुदरुचक निवासी स्व. दशरथ यादव के 28 वर्षीय पुत्र विपिन यादव के रूप में हुई है।
विज्ञापन


परिवार के सदस्य तुरंत बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल पहुंचे
परिजनों के अनुसार, विपिन यादव सोमवार शाम कोलकाता में मजदूरी करने के लिए घर से निकले थे। मंगलवार सुबह गिरियक थाना पुलिस की ओर से सूचना मिली कि विपिन की सड़क हादसे में मौत हो गई है। परिवार के सदस्य तुरंत बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल पहुंचे। परिजन यह समझ नहीं पा रहे हैं कि विपिन गिरियक कैसे और किस परिस्थिति में पहुंचे, जबकि उनका गंतव्य कोलकाता था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar News : कैबिनेट बैठक के बाद रोजगार पर सीएम नीतीश कुमार ने दिया ब्लू प्रिंट; क्या किया और करेंगे?
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे हुई मृतक की पहचान
गिरियक थाना अध्यक्ष श्रीकांत कुमार ने बताया कि राहगीरों ने सड़क किनारे एक युवक का शव देख पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान की। थानाध्यक्ष के अनुसार, मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है क्योंकि मृतक के शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट या जख्म के निशान नहीं मिले। मौत के वास्तविक कारण का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। उन्होंने बताया कि आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed