फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Youth crushed to death by truck in nalanda

Bihar News: ट्रक से कुचलकर युवक की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने किया जमकर हंगामा

Thu, 21 Mar 2024 04:07 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 21 Mar 2024 04:07 PM IST
सार

Bihar News: नालंदा में गुरुवार को सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मामला नालंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत सबैत हाई स्कूल के समीप का है। मृतक की पहचान सबैत गांव निवासी स्वर्गीय सलीम के (40) वर्षीय पुत्र मोहम्मद साबिर अहमद के रूप में की गई है।

विज्ञापन
Youth crushed to death by truck in nalanda
ट्रक से कुचलकर व्यक्ति की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में गुरुवार को सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। वहीं गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक के खलासी को बंधक बना लिया और जमकर हंगामा करने लगे। सड़क हादसे की सूचना मिलने के उपरांत राजगीर डीएसपी, एसडीओ, सिलाव इंस्पेक्टर एवं नालंदा थाना अध्यक्ष दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशितों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया।

विज्ञापन


वहीं ट्रक के खलासी को आक्रोशितों के कब्जे से मुक्त कराया। आक्रोशित 5 लाख मुआवजे की मांग एवं ट्रक ड्राइवर पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर रहे थे। घटना के संबंध में मृतक के परिजन ने बताया कि जानबूझकर ट्रक ड्राइवर ने गाड़ी बैक करने के बहाने साबिर अहमद को कुचल दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौत के उपरांत परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


ट्रक चालक को हिरासत में लिया गया
नालंदा थाना अध्यक्ष निशि कुमार ने बताया कि सिलाव प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा पारिवारिक लाभ के तहत मृतक के आश्रितों को 20 हजार रुपए का मुआवजा दिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। ट्रक के खलाशी को पुलिस हिरासत में रखा गया है। एवं पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। ट्रक ड्राइवर सीमेंट अनलोड कर आ रहा था इसी बीच घटना हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed