Bihar News: प्रेम प्रसंग में युवक की पीट-पीट कर हत्या, फोन पर बुला कर दिया घटना को अंजाम
Bihar News: रोहतास जिले के बराढ़ी गांव में प्रेम प्रसंग में 28 वर्षीय शैलेंद्र कुमार की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। मृतक को फोन पर बुलाकर लड़की के घर ले जाया गया, जहाँ कई लोगों ने उसकी निर्मम हत्या की। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विस्तार
रोहतास जिले के सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र से प्रेम प्रसंग में हत्या की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बराढ़ी गांव में बीती रात 28 वर्षीय युवक की गांव के ही कुछ लोगों ने निर्मम हत्या कर दी, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान लालबदन सिंह के पुत्र शैलेंद्र कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में मातम और तनाव का माहौल है।
प्रेमिका से मिलने गया था युवक
दरअसल, पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। मृतक शैलेंद्र कुमार के परिजनों का आरोप है कि उसे बीती रात फोन करके घर से बुलाया गया। इसके बाद जब वह रात करीब दो बजे बराढ़ी गांव में लड़की के घर पहुँचा, तो वहाँ मौजूद लोगों ने उसकी पीट-पीट कर हत्या कर दी।
परिजनों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज
इस हृदयविदारक घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने सासाराम मुफस्सिल थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही, गांव में घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है।
ये भी पढ़ें: तिरहुत स्नातक का चुनाव लड़ेगी जनशक्ति जनता दल, तेज प्रताप यादव ने किया एलान
शव का पोस्टमार्टम कर जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया। पुलिस के अनुसार आसपास के लोगों से पूछताछ कर पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है, साथ ही फोन कॉल डिटेल्स आदि को भी खंगाला जा रहा है। एसपी ने एक आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है और कहा कि घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.