फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Weather News: Severe heat in some parts of Bihar, chances of heat wave also; orange alert issued

Bihar Weather: बिहार के कुछ भागों में भीषण गर्मी, लू चलने के भी आसार; मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Fri, 26 Apr 2024 02:09 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 26 Apr 2024 02:09 PM IST
सार

Weather News: मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम शुष्क और प्रदेश के अधिकांश भागों पर उत्तर पश्चिमी हवा का प्रवाह जारी रहा। इसे देखते हुए प्रदेश के अधिकांश जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
Weather News: Severe heat in some parts of Bihar, chances of heat wave also; orange alert issued
बिहार में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में मौसम लगातार अपना मिजाज बदल रहा है। तेज हवा और लू की चपेट में आने से आम-ओ-खास लोगों की दिनचर्या पूरी तरह बदल गई है। मौसम विभाग ने भी बिहार में लू और उष्ण लहर को देखते हुए अधिकांश जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, गंभीर गर्मी को ध्यान में रखते हुए विभाग की तरफ से लोगों को सतर्क करने के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया जाता है। शेष भागों में मौसम विभाग ने उष्ण दिवस के रूप में येलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

 
मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम शुष्क और प्रदेश के अधिकांश भागों पर उत्तर पश्चिमी हवा का प्रवाह जारी रहा। पूर्णिया, मोतिहारी और सुपौल उष्ण लहर के चपेट में रहा और अधिकांश जगह गर्म शहर के रूप में रहा। वहीं, अगले 48 घंटे के दौरान कोई मौसमी सिस्टम नहीं है। मौसम शुष्क और आसमान साफ रहेगा। अभी पूरे प्रदेश में उत्तर पश्चिमी हवा प्रवेश कर रही है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, सुबह और शाम सुखद अनुभव होगा, लेकिन दिन होते ही सूरज हमारे सर के ऊपर पहुंचेगा और उससे ही हवा का प्रवाह गर्मी में तब्दील हो जाएगा। यह हवा लू के समान लगने लगेगी। बिहार के पश्चिमी चंपारण, सीवान, सारण, बक्सर, कैमूर, औरंगाबाद, गया, शेखपुरा, नवादा, जमुई, बांका और पूर्णिया के एक दो स्थानों में उष्ण लहर शेष भाग गर्म शहर के रूप में रहने का पूर्वानुमान है। आप सभी से निवेदन है कि अधिकतम तापमान को देखते हुए सावधान रहें। निश्चित तौर पर बिल्कुल भी गर्म मौसम की चुनौती को अनदेखा न करें। सतर्क रहें तभी सुरक्षित रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed