फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Uproar in jan suraj party officer patna after jan suraj first list for bihar election 2025

Bihar Election: 'खून हम जलाएं, टिकट दूसरे को!'- प्रत्याशी का नाम सामने आते ही जन सुराज कार्यालय में हंगामा

Thu, 09 Oct 2025 04:34 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 09 Oct 2025 04:34 PM IST
सार

Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सीटों पर प्रत्याशियों के एलान की शुरुआत जन सुराज पार्टी ने की और प्रत्याशियों के बड़े विरोध की शुरुआत भी यहीं से हुई।

विज्ञापन
Uproar in jan suraj party officer patna after jan suraj first list for bihar election 2025
जनसुराज में टिकट को लेकर बवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जन सुराज पार्टी में बड़ा बवाल हो गया है। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को प्रशांत किशोर की  जन सुराज पार्टी ने 51 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। प्रत्याशियों की सूची जारी होते ही पटना के जन सुराज कार्यालय में भारी हंगामा हो गया। बेनीपट्टी विधानसभा क्षेत्र से अवध किशोर झा को टिकट नहीं मिलने पर उनके समर्थकों ने टिकट बंटवारे में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

विज्ञापन


पढ़ें: पर्व व चुनाव में भीड़भाड़ को लेकर बॉर्डर एरिया के स्टेशनों पर बढ़ी निगरानी, अलर्ट पर रेल पुलिस
विज्ञापन


क्यों मचा बवाल
जन सुराज पार्टी की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने सूची का एलान किया था। इस सूची में बेनीपट्टी से बेनीपट्टी से मोहम्मद परवेज़ आलम का नाम आते ही हंगामा शुरू हो गया। अवध किशोर झा के समर्थकों ने नारेबाजी की कि बेनीपट्टी में जन सुराज पार्टी को खड़ा करने में हमने खून जलाया है। अवध किशोर झा का ही नाम हमेशा चर्चा में रहा और अब अचानक नया नाम सामने आया है, जिसने कभी उस क्षेत्र की ओर झांका भी नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




आज ही जारी हुई 51 प्रत्याशियों की पहली सूची
 प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपने पहले 51 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में 7 सुरक्षित और 44 सामान्य सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। पार्टी ने जातीय संतुलन का ध्यान रखते हुए अति पिछड़ा वर्ग से 17 (16 हिंदू और 1 मुस्लिम), अन्य पिछड़ा वर्ग से 11, सामान्य वर्ग से 9 और अल्पसंख्यक वर्ग से 7 उम्मीदवार उतारे हैं। इसके अलावा, वाल्मीकिनगर विधानसभा सीट से एक अनुसूचित जनजाति उम्मीदवार को टिकट दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed