Bihar: राज्यसभा चुनाव और CM नीतीश से जुड़ी चर्चाओं के बीच अमित शाह का बिहार दौरा, क्यों अचानक आ रहे गृह मंत्री
Bihar : निशांत के बाद अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चाओं के बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार को पटना पहुंच रहे हैं। इस वजह से राजनीतिक हलचलें तेज हो गई हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्यसभा कौन जाएगा ? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार या फिर खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार? विगत दो दिनों से आज दोपहर तक निशांत कुमार की खूब चर्चा हो रही थी, लेकिन शाम से से ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा काफी तेज हो गई। इस बीच अब कल गुरूवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के पटना पहुँचने की खबर पक्की हो गई है। इस वजह से अब बिहार में सियासी हलचलें तेज हो गई हैं।
यह खबर भी पढ़ें-Nitish Kumar : राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति के बाद अब नीतीश कुमार राज्यसभा सांसद! ऐसी चर्चा से फायदे में कौन?
दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार के राजनीति में आने की चर्चा होते-होते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा तेज हो गई। जहां एक ओर विपक्ष चाहती थी कि निशांत कुमार राजनीति में आएं, लेकिन ऐसा अब तक नहीं हुआ। उधर भाजपा चाहती थी कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा चले जाएं ताकि भाजपा का सीएम सीट कन्फर्म हो जाए, लेकिन ऐसा भी नहीं हुआ। लेकिन अब जब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के पटना आने का कार्यक्रम तय हो गया, तब एक बार फिर वह सारे अटकलों को हवा मिल गई।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar : नीतीश कुमार के राज्य सभा जाने के सवाल पर किसने क्या कहा? जदयू और भाजपा के नेताओं का बयान देखिए
हालांकि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के पटना आने के संबंध में बताया जा रहा है कि वह राज्यसभा उम्मीदवार नितिन नवीन और शिवेश राम के नामांकन में शामिल होने पटना आ रहे हैं। क्यों कि अब मुमकिन होता नहीं दिख रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा की ओर रुख करेंगे। इसके पीछे का कारण बहुत स्पष्ट है कि जदयू के सोशल मीडिया पेज पर जो बातें पोस्ट की गई हैं, उसके मतलब कुछ और निकल रहे हैं। सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा है कि- नीतीश कुमार जी बिहार के सर्वस्वीकार नेता हैं। उनकी लोकप्रियता आज हर क्षेत्र में स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। लोगों का यह स्नेह और अपार समर्थन ही उनकी वास्तविक पहचान है। इस पोस्ट से स्पष्ट है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जाने के लिए तैयार नहीं हैं। वहीं दूसरी तरफ जनता दल यूनाइटेड भी यह नहीं चाहती है कि नीतीश कुमार बिहार की राजनीति छोड़कर केंद्र की राजनीति में जाएं, क्यों कि इससे जदयू बिहार में मजबूत नहीं बल्कि कमजोर होगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.