Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   uninterrupted-Ramcharitmanas-Nadawan-help-overcome-crisis-Anant-Singh

बिहार: मोकामा विधायक अनंत सिंह के संकट दूर करने के लिए गांव में अखंड रामायण पाठ, 108 लोग करेंगे सुंदरकांड

Sat, 07 Nov 2026 07:45 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Sat, 07 Nov 2026 07:45 PM IST
सार

मोकामा विधायक अनंत सिंह की सुख-शांति और संकट दूर करने के लिए पटना के नदावां गांव में ग्रामीण चार दिनों तक अखंड रामायण पाठ कर रहे हैं। महावीर जयंती के अवसर पर 108 ग्रामीण सुंदरकांड का पाठ भी करेंगे। ग्रामीणों का कहना है कि अनंत सिंह पर आई विपत्ति का असर पूरे गांव पर पड़ता है।

विज्ञापन
uninterrupted-Ramcharitmanas-Nadawan-help-overcome-crisis-Anant-Singh
रामचरितमानस मानस का पाठ

विस्तार

मोकामा विधायक अनंत सिंह की सुख-शांति और कष्टों को दूर करने के लिए नदावां गांव के लोग चार दिनों तक अखंड रामायण पाठ कर रहे हैं। गांव के कल्याण और शांति के लिए महावीर जयंती के अवसर पर 108 ग्रामीण सुंदरकांड का अखंड पाठ भी करेंगे। इसके अलावा, रामचरितमानस का तीन दिवसीय अखंड पाठ कर ग्रामीण गांव पर आए संकट को दूर करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं।

विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि अगर अनंत सिंह पर कोई विपत्ति आती है तो इसका असर पूरे गांव पर पड़ता है। वे अखंड पाठ के माध्यम से गांव और उनके परिवार पर आई इस विपत्ति को दूर करने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। चार दिनों तक लगातार पाठ करने वाले ग्रामीणों और अन्य लोगों के लिए प्रतिदिन भंडारे का आयोजन भी किया जा रहा है। अखंड पाठ में पूरे गांव के लोग पूरी तन्मयता से सहयोग कर रहे हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार: दो सगे भाइयों को ट्रक ने कुचला, हादसे के बाद चालक फरार; ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण रमाशंकर सिंह ने कहा कि विधायक अनंत सिंह पर जो विपत्ति आई है, वह पूरे गांव के लिए है। उनके कल्याण और संकट को दूर करने के लिए महावीर जयंती के अवसर पर अखंड रामचरितमानस और सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया है। प्रतिदिन भंडारे का आयोजन भी किया जा रहा है। तीन दिन तक रामचरितमानस और एक दिन सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। 10 नवंबर को इस कार्यक्रम का समापन होगा और प्रसाद वितरण किया जाएगा। रामचरितमानस के पाठ में 108 ग्रामीण शामिल हो रहे हैं।

ग्रामीण रामकुमार ने कहा कि यह पाठ नदावां गांव के कल्याण के लिए किया जा रहा है। अनंत सिंह पर जो संकट आया है, उसके खिलाफ सभी ग्रामीण एकजुट होकर खड़े हैं और मिलकर अखंड रामचरितमानस का पाठ कर रहे हैं।

रामचरितमानस मानस का पाठ

रामचरितमानस मानस का पाठ

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed