फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Two teenagers were severely burnt in a massive fire in a hut in Khatiba village

Bihar News: खातिबा गांव में झोपड़ी में भीषण आग, दो किशोर गंभीर रूप से झुलसे, लाखों की संपत्ति राख

Thu, 06 Mar 2025 08:37 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 06 Mar 2025 08:37 PM IST
सार

Bihar: भीषण आग में किसान बच्चा मुनि यादव की लाखों की संपत्ति स्वाहा हो गई। झोपड़ी में बंधी उनकी गाय झुलसकर मर गई, जबकि बाइक और साइकिल जलकर नष्ट हो गईं। पशुचारा और अनाज भी पूरी तरह जल गया।

विज्ञापन
Two teenagers were severely burnt in a massive fire in a hut in Khatiba village
सब जलकर खाक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुवार को जिले के इटाढ़ी थाना क्षेत्र के खातिबा गांव में एक झोपड़ी में अचानक आग लग गई। इस हादसे में दो किशोर गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि एक किसान की लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


नींद में थे किशोर, अचानक भड़क उठी आग
प्राप्त जानकारी के अनुसार, खातिबा गांव निवासी किसान बच्चा मुनि यादव का झोपड़ीनुमा घर था, जिसमें उनका पशुधन, अनाज, बाइक और साइकिल रखी गई थी। घटना के समय झोपड़ी में उनके दो किशोर परिजन अंकित कुमार (15) और श्रीराज कुमार (16) सो रहे थे। अचानक झोपड़ी में आग भड़क उठी, जिससे दोनों किशोर उसकी चपेट में आ गए।
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूझबूझ से बची जान
आग की लपटें देख स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल कर्मियों के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने जतन कर दोनों किशोरों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक वे 50% तक झुलस चुके थे। दोनों को तत्काल बक्सर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बर्न वार्ड में भर्ती किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान को भारी नुकसान, मुआवजे की मांग
इस भीषण आग में किसान बच्चा मुनि यादव की लाखों की संपत्ति स्वाहा हो गई। झोपड़ी में बंधी उनकी गाय झुलसकर मर गई, जबकि बाइक और साइकिल जलकर नष्ट हो गईं। पशुचारा और अनाज भी पूरी तरह जल गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।


जांच में जुटी पुलिस
इटाढ़ी थानाध्यक्ष सोनू पासवान ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। आग कैसे लगी, इसका कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल पीड़ित परिवार की ओर से कोई आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed