फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Two-sides-clashed-over-wall-construction, firing-took-place, and-a-video-of-one-side bihar news, patna

Bihar Crime: दीवार निर्माण बना विवाद की जड़, आमने-सामने आए दो पक्ष; जानें किसने किस पर क्या आरोप लगाया?

Wed, 07 Jan 2026 04:20 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Wed, 07 Jan 2026 04:20 PM IST
सार

पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र के गुलाबबाग में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया। दीवार निर्माण को लेकर हुए विवाद में फायरिंग का आरोप लगा है, जबकि दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन
Two-sides-clashed-over-wall-construction, firing-took-place, and-a-video-of-one-side bihar news, patna
गोलीबारी

विस्तार

पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन गोलीबारी और मारपीट की घटनाओं से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। इसी क्रम में गुलाबबाग इलाके में मंगलवार को दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद ने उग्र रूप ले लिया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, दीवार निर्माण को लेकर दो पड़ोसियों के बीच जमकर विवाद हुआ। इस दौरान एक पक्ष ने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के लोगों ने घर की छत पर चढ़कर पिस्टल से फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की। वहीं, दूसरे पक्ष ने फायरिंग के आरोपों को निराधार बताते हुए तोड़फोड़ किए जाने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि एक पक्ष द्वारा हथियार में गोली लोड करने का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मौके से एक खोखा भी बरामद होने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही बाढ़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

'फायरिंग कर भय का माहौल बनाया'
घटना के संबंध में एक पक्ष के बुद्धन ने बताया कि उनके घर के पीछे चार फीट जमीन खाली है, जिस पर दूसरे पक्ष द्वारा जबरन दीवार निर्माण किया जा रहा था। उन्होंने अमीन बुलाकर जमीन की मापी कराने का प्रस्ताव दिया, लेकिन दूसरे पक्ष ने यह कहते हुए इनकार कर दिया कि जमीन उन्होंने खरीदी है और वहीं निर्माण करेंगे। बुद्धन का आरोप है कि इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने छत पर चढ़कर पिस्टल से फायरिंग कर भय का माहौल बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Patna High Court: जस्टिस संगम कुमार साहू बने पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, राजभवन में राज्यपाल ने दिलाई शपथ

फायरिंग के आरोपों को सिरे से खारिज किया
वहीं, दूसरे पक्ष के रामदुलार प्रसाद ने फायरिंग के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि विवाद रास्ते को लेकर है। उन्होंने आरोप लगाया कि दर्जनों लोग उनके घर के पास पहुंचे और उनकी दीवार तोड़ने लगे। रामदुलार प्रसाद ने कहा कि उन्होंने भी जमीन की मापी कराने की बात कही थी, लेकिन भीड़ उग्र हो गई। उन्होंने गोली चलाने की घटना से साफ इनकार किया है।

इस मामले में बाढ़ थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों से आवेदन प्राप्त हुए हैं। वायरल वीडियो सहित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गोलीबारी

गोलीबारी

 

गोलीबारी

गोलीबारी

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed