फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   two people including brother-in-law who went to pick up brother-in-law died, two seriously injured

Bihar: नालंदा में दर्दनाक सड़क हादसा, बहनोई को लेने गए साले समेत दो की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Fri, 29 Aug 2025 02:58 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 29 Aug 2025 02:58 PM IST
सार

नालंदा जिले के खुदागंज थाना क्षेत्र में बीती रात एक बाइक हादसे में मंटू बिन्द (28) और गणेश कुमार (17) की मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब पुलिस ने बाइक को रुकने का इशारा किया और बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे लोहे के खंभे से टकरा गई।
 

विज्ञापन
two people including brother-in-law who went to pick up brother-in-law died, two seriously injured
शोकाकुल परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा जिले के खुदागंज थाना क्षेत्र में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। घटना पनहर मोड़ के समीप हुई। मृतकों की पहचान बरदाहा गांव निवासी नायक बिन्द के पुत्र मंटू बिन्द (28) और स्वर्गीय जोगिंदर बिन्द के पुत्र गणेश कुमार (17) के रूप में हुई है। हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें राजबल्लभ बिन्द के पुत्र अखिलेश कुमार और लाल दास बिन्द के पुत्र मौकेंद्र कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मौकेंद्र कुमार, जो सूरत में कपड़े की फैक्ट्री में काम करता है, अपने ससुराल से लौट रहा था। इस्लामपुर स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के बाद, ससुराल से तीन लोग उसे लेने आए। वह भी उसी बाइक पर सवार होकर ससुराल जा रहा था। इसी दौरान खुदागंज थाना पुलिस ने बाइक को रुकने का इशारा किया। बाइक नहीं रुकने पर पुलिस ने पीछा किया, जिसके बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे लोहे के खंभे से टकरा गई।
विज्ञापन


हादसे में मंटू और गणेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल अखिलेश कुमार को बेहतर इलाज के लिए इस्लामपुर स्वास्थ्य केंद्र से पावापुरी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें-Bihar news : केंद्रीय मंत्री विपक्ष पर बरसे, कहा- बिहार और बिहारियों का अपमान करने वाले यात्रा में शामिल

खुदागंज थाना अध्यक्ष रवि कुमार गुप्ता ने बताया कि सड़क किनारे लोहे के खंभे से टकराने के कारण बाइक पर सवार चार लोग घायल हुए। दो लोगों को अस्पताल में मृत घोषित किया गया और दो अन्य को इलाज के लिए रेफर किया गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेजा गया है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed