{"_id":"689f23ff4c76c9fc290b599b","slug":"two-big-mistakes-of-health-department-on-independence-day-in-nalanda-rope-broken-at-one-place-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: राष्ट्रीय पर्व पर शर्मनाक नजारे! नालंदा में रस्सी टूटी, दूसरी जगह लहराया गया उल्टा तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: राष्ट्रीय पर्व पर शर्मनाक नजारे! नालंदा में रस्सी टूटी, दूसरी जगह लहराया गया उल्टा तिरंगा
Fri, 15 Aug 2025 06:20 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,नालंदा
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Fri, 15 Aug 2025 06:20 PM IST
सार
नालंदा जिले में 79वें स्वतंत्रता दिवस पर स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही दो अलग-अलग स्थलों पर उजागर हुई। बिहार शरीफ के मॉडल अस्पताल में झंडा रोहण के दौरान रस्सी टूटने से तिरंगा जमीन पर गिर गया।
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही उजागर,
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नालंदा जिले में 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान स्वास्थ्य विभाग के दो अलग-अलग स्थलों पर हुई शर्मनाक घटनाओं ने प्रशासनिक लापरवाही और तैयारियों की कमी को उजागर कर दिया। पहली घटना बिहार शरीफ स्थित मॉडल अस्पताल में हुई, जहां सिविल सर्जन जितेंद्र कुमार सिंह झंडा रोहण कर रहे थे। कार्यक्रम के दौरान अचानक रस्सी टूट गई और तिरंगा जमीन पर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद अस्पताल कर्मियों, नर्सिंग स्टाफ और सुरक्षा गार्डों के बीच अफरा-तफरी मच गई। बाद में नई रस्सी का इंतजाम कर झंडा रोहण पूरा किया गया, लेकिन इस घटना ने समारोह की गरिमा पर सवाल खड़े कर दिए।
दूसरी गंभीर घटना तियुरी पंचायत के मेदनी प्रसाद उमा देवी अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सामने आई, जहां राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा फहरा दिया गया। यह गलती किसी व्यक्ति ने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी, जिसके बाद मामला सुर्खियों में आ गया। वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और दोपहर बाद तिरंगे को सही तरीके से फहराया गया।
ये भी पढ़ें: अब होली, दशहरा, छठ में बिहार आने में नहीं होगी परेशानी, सीएम नीतीश कुमार ने कर दिया यह काम
विज्ञापन
इन घटनाओं पर सिविल सर्जन से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। इससे विभाग की जवाबदेही पर और सवाल उठ खड़े हुए हैं। स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय महत्व के अवसर पर इस तरह की लापरवाही न केवल शर्मनाक है, बल्कि राष्ट्रीय सम्मान के साथ भी खिलवाड़ मानी जा रही है।