फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Two trucks collided head on Maner-Danapur highway killing 24 year old driver Bihar

Bihar News: मनेर-दानापुर हाईवे पर दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, 24 वर्षीय चालक की मौत

Sun, 15 Feb 2026 05:47 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Sun, 15 Feb 2026 05:47 PM IST
सार

Bihar News: पटना के मनेर थाना क्षेत्र में मनेर-दानापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार तड़के दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर में 24 वर्षीय राहुल कुमार की मौत हो गई। हादसे में दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हुए थे और पास खड़ा एक ऑटो भी क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन
Two trucks collided head on Maner-Danapur highway killing 24 year old driver Bihar
पटना के मनेर में भीषण सड़क दुर्घटना में एक ट्रक के ड्राइवर की हुई मौत

विस्तार

राजधानी पटना के मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत मनेर-दानापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार तड़के हुए सड़क हादसे में एक ट्रक चालक की मौत हो गई।  श्रीनगर गांव के समीप हुए दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर में दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। 

विज्ञापन


चालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालकों को अस्पताल पहुंचाया।  जहां इलाज के दौरान 24 वर्षीय राहुल कुमार, पुत्र दिलीप राय (हुलासी टोला, मनेर) ने दम तोड़ दिया। हादसे में दोनों ट्रकों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर की तीव्रता से पास खड़ा एक ऑटो भी क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: महाशिवरात्रि पर मातम, देवघर जा रहे परिवार की कार पेड़ से टकराई, ससुर-बहू की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने क्या बताया?
टक्कर के बाद सड़क पर कुछ देर के लिए जाम लग गया, जिसे पुलिस ने हटवाकर यातायात सामान्य कराया। थाना प्रभारी रजनीश ने बताया किमृतक चालक का पीएमसीएच में पोस्टमार्टम चल रहा है और उनके परिजन अस्पताल पहुंच चुके हैं। दूसरे घायल चालक का इलाज किसी अन्य अस्पताल में चल रहा है, जिसकी जानकारी पुलिस जुटा रही है। दोनों ट्रकों को सड़क से हटाने के लिए जेसीबी बुलाकर हटाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed