{"_id":"6019dbdb0f965f35206e11ac","slug":"three-rjd-mlas-met-bihar-deputy-cm-tarkishore","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर से मिले राजद के तीन विधायक, राज्य में गरमाई सियासत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर से मिले राजद के तीन विधायक, राज्य में गरमाई सियासत
Wed, 03 Feb 2021 04:40 AM IST
देव कश्यप
अमर उजाला ब्यूरो, पटना।
अमर उजाला ब्यूरो, पटना।
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 03 Feb 2021 04:40 AM IST
विज्ञापन
तारकिशोर प्रसाद (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
बिहार में उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद से राजद विधायकों के मिलने के बाद सियासत गरमा गई है। जिस तरह से भाजपा के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव ने दावा किया था की राजद में टूट संभव है।
विज्ञापन
इस दावे को उस समय बल मिला जब बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि भाजपा से प्रभावित होकर कोई भी उनकी पार्टी में आ सकता है। उसका स्वागत है। प्रसाद ने यह बातें उस वक्त कहीं जिस समय राजद के तीनों विधायक उनसे मिलने पहुंचे थे।
विज्ञापन
मंगलवार को जनता दरबार में बैठे बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के तीन विधायकों का मिलना चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि राजद नेताओं ने कहा कि उपमुख्यमंत्री से विपक्ष का मिलना-जुलना लगा रहता है।
विज्ञापन
बता दें कि कुछ दिन पहले असदुद्दीन ओवैसी की अगुवाई वाली ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआइएमआइएम) के पांच विधायक सीएम नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे थे। सात दिनों में तीन बार राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा बिहार के मुख्यमंत्री से मुलाकात कर चुके हैं।