फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Three Killed Eight Injured in Four Road Accidents in Rohtas Chaos and Panic Grip Area

Bihar News: रोहतास में चार सड़क दुर्घटनाओं में तीन की मौत, आठ घायल; मची चीख-पुकार

Sat, 02 May 2026 04:58 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: पटना ब्यूरो Updated Sat, 02 May 2026 04:58 PM IST
सार

Bihar News: रोहतास जिले में चार अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए। ट्रक टक्कर, अज्ञात वाहन की चपेट, बाइक दुर्घटना और टेंपो हादसे ने जिले में हड़कंप मचा दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Three Killed Eight Injured in Four Road Accidents in Rohtas Chaos and Panic Grip Area
अलग-अलग हुए हादसों में आठ लोग घायल - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

रोहतास जिले के सासाराम में शनिवार का दिन सड़क हादसों के नाम रहा। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई चार अलग-अलग दुर्घटनाओं में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए। घटनाओं के बाद मृतकों के परिवारों में मातम छा गया। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया है।
विज्ञापन


ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत में चालक की मौत
पहली घटना नटवार थाना क्षेत्र के मरोढ़ गांव के पास हुई, जहां दो तेज रफ्तार ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में चालक विजय यादव की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों ट्रकों को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन


अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत
दूसरी घटना दिनारा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-319 स्थित सुरती मोड़ की है। यहां सड़क पार कर रही एक महिला को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान कोचस निवासी इंदु देवी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेड़ से टकराई बाइक
तीसरी दुर्घटना भानस थाना क्षेत्र के डिहरा गांव के समीप हुई। अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र के चांदी गांव निवासी सिकंदर सिंह बाइक से घर लौट रहे थे, तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर के बाद वह पास के पानी भरे गड्ढे में जा गिरे, जिससे उनकी मौत हो गई।


ये भी पढ़ें-  दिल्ली में बिहारी युवक की हत्या पर बवाल; कांग्रेस ने निकाला मार्च, सरकार के खिलाफ हुई जमकर नारेबाजी

टेंपो-ट्रैक्टर की टक्कर में आठ लोग घायल
चौथी घटना शिवसागर थाना क्षेत्र में हुई, जहां एक टेंपो सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई। इस हादसे में टेंपो सवार एक ही परिवार के आठ लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि सभी लोग एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।

पुलिस सभी मामलों की जांच में जुटी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed