फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   There was fierce fighting in the fight for mutual supremacy

Bihar News: आपसी वर्चस्व की लड़ाई में जमकर हुई मारपीट, एक युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 18 Jan 2024 12:11 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 18 Jan 2024 12:11 PM IST
सार

Bihar News: आरा में दो गुटों के बीच आपसी वर्चस्व की लड़ाई में जमकर मारपीट और फायरिंग हुई है। इस घटना में हथियार बंद बदमाशों ने एक रिटायर्ड आर्मी जवान के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। मारपीट और गोलीबारी में एक मकान को भी बदमाशों के द्वारा ईंट-पत्थर मार कर क्षतिग्रस्त किया गया है।

विज्ञापन
There was fierce fighting in the fight for mutual supremacy
आपसी वर्चस्व की लड़ाई में जमकर हुई मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आरा में गुरुवार को दो गुटों के बीच जमकर लड़ाई हुई। बताया जा रहा है कि लड़ाई इतनी ज्यादा बढ़ गई कि हथियार लेकर आए बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। पूरी घटना नवादा थाना क्षेत्र के जगदेवनगर इलाके की है। मृतक नवादा थाना क्षेत्र के तिलक नगर मुहल्ला निवासी रिटायर्ड आर्मी जवान राम कुमार सिंह के 23 वर्षीय पुत्र अमन सिंह है।

विज्ञापन


इधर, दो गुटों में हुए विवाद के बाद युवक की गोली मारकर हत्या की खबर जैसे ही स्थानीय थाना पुलिस को मिली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए शव को अपने कब्जे में पोस्टमार्टम कराने के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया, साथ ही पूरे मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन


मृतक के भाई ने दी जानकारी
मृतक के भाई संजय सिंह ने बताया कि मेरा भाई दोपहर करीब 4 बजे के आसपास घर से निकला था। इसके बाद उसका कुछ अता-पता नहीं चला और रात को अचानक फोन आया कि आपके भाई को जगदेवनगर मुहल्ले में 4 से 5 की संख्या में मौजूद लड़कों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हम लोगों को कुछ पता नहीं है कि गोली किसने और क्यों मारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जांच में जुटी
वहीं, घटना के संबंध में मौके पर पहुंचे सदर एसडीपीओ चंद्र प्रकाश ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि जगदेवनगर मुहल्ले में एक युवक को गोली मारी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और गोली से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले गई। जहां अस्पताल के चिकित्सक ने जांउपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। प्रथम दृष्टया घटना का मूल कारण लड़कों के दो गुटों के बीच पिछले दो तीन दिनों से वर्चस्व का विवाद चल रहा था। आज फिर इन दोनों गुटों के बीच मारपीट और फायरिंग हुई, जिसमें एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो पक्ष के लड़के अपराधी किस्म के है, जिनकी पहचान भी कर ली गई और पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने में जटी हुई है।




एसपी ने दी जानकारी
जबकि घटना को लेकर भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार यादव ने वाट्सऐप पर मैसेज जारी कर बताया कि नवादा थाना अंतर्गत जगदेव नगर मुहल्ले में फायरिंग की घटना होने की जानकारी पुलिस को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी जगदेव नगर पहुंचे तो पता चला कि तिलक नगर मुहल्ले के रहने वाले एक अमन सिंह पिता रामकुमार सिंह के सर में पीछे से किसी ने गोली मार दी, जिनकी अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed