फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   The teacher had beaten the student who came wearing a skirt

Nalanda: स्कर्ट पहनकर आई छात्रा की शिक्षक ने की थी पिटाई, जख्म ने लिया कैंसर का रूप, DM के पास पहुंची शिकायत

Thu, 18 Apr 2024 03:26 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 18 Apr 2024 03:26 PM IST
सार

Nalanda: नालंदा के राजकीयकृत मध्य विद्यालय साठोपुर के एक शिक्षक पर छात्रा की डंडे से पिटाई के बाद जख्म का कैंसर रूप लिए जाने के मामलें की जांच करने गुरुवार को नगर आयुक्त आनंद शेखर स्कूल पहुंचे। जहां उन्होनें करीब 1 घंटे तक छात्रा एवं उसके परिजन और आरोपी शिक्षक व अन्य छात्राओं से पूछताछ की।

विज्ञापन
The teacher had beaten the student who came wearing a skirt
DM के पास पहुंची शिकायत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर आयुक्त ने कहा कि जांच रिपोर्ट को कलमबद्ध कर लिया गया है।  जिलाधिकारी को पूरी रिपोर्ट सौंपी जाएगी। उन्होंने बताया कि डीएम के जनता दरबार में साठोपुर निवासी संतोष पासवान ने आवेदन देकर शिक्षक पर कार्रवाई की गुहार लगाई थी। जिलाधिकारी के आदेश पर उनकी अध्यक्षता में 4 सदस्यीय जांच टीम का गठन किया गया है। आवेदन में उन्होंने बताया है कि उनकी पुत्री संध्या कुमारी 9वीं क्लास की छात्रा है। पिछले 4 सितंबर 2023 को लैगिज की जगह स्कर्ट पहनकर स्कूल आ गई थी। इसी बात पर नाराज शिक्षक सुजीत कुमार ने डंडे से इस कदर बेरहमी से घुटने पर मारा कि वह बेहोश हो गई थी।

विज्ञापन

पिटाई की बात स्वीकारी
उनका आरोप है कि पिटाई के कारण घुटने के जख्म ने धीरे-धीरे कैंसर का रूप ले लिया है, जिसका इलाज पटना के एक निजी क्लीनिक में चल रहा है। उन्होंने आरोपी शिक्षक पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग की है। वहीं आरोपी शिक्षक डराने के लिए एक दो डंडे से पिटाई की बात स्वीकार कर रहें हैं। छात्रा ने कहा कि वह लैगिज की जगह स्कर्ट पहन कर आई थी। इसी कारण शिक्षक ने उसकी पिटाई की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed