Nalanda News: जिला परिषद के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष की कुर्सी खाली, अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में पड़े 19 मत
Nalanda News: नालंदा जिला के जिला परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के विरुद्ध लाये गये अविश्वास प्रस्ताव को लेकर जिलाधिकारी द्वारा विशेष बैठक के आयोजन हेतु 8 फरवरी की तिथि निर्धारित की गई थी।
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुवार को हरदेव भवन सभागार में पूर्व से निर्धारित समय पर जिला परिषद की विशेष बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं 19 अन्य सदस्य उपस्थित हुये। सभी उपस्थित सदस्यों की उपस्थिति पंजी में दर्ज की गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी द्वारा अविश्वास प्रस्ताव में लगाये गये आरोपों को पढ़कर सदस्यों को सुनाया गया। इसके उपरांत पक्ष एवं विपक्ष के सदस्यों द्वारा इन आरोपों को लेकर आपस में चर्चा की गई। चर्चा समाप्त होने के उपरांत मत विभाजन की प्रक्रिया अपनाई गई।
अविश्वास प्रस्ताव को लेकर मत विभाजन
इससे पूर्व मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद नालंदा द्वारा मत विभाजन की प्रक्रिया एवं बैलट पेपर के बारे में सभी सदस्यों को विस्तृत जानकारी दी गई। पहले अध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव को लेकर मत विभाजन किया गया। उसके बाद उपाध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव को लेकर मत विभाजन किया गया। सभी उपस्थित सदस्यों को एक एक कर नाम लेकर पुकारा गया तथा उन्हें मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित बैलेट पेपर उपलब्ध कराया गया।
अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का पद रिक्त घोषित
मतदान के उपरांत मतों की गणना की गई। अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 19 मत पड़े तथा अविश्वास प्रस्ताव के विपक्ष में 2 मत पड़े। इस प्रकार बहुमत के आधार पर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित करते हुये अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का पद रिक्त घोषित किया गया