फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Tejashwi yadaw said democracy is being murdered regarding CM Nitish kumar tussle with Bihar Assembly Speaker vijay sinha

बिहार: विधानसभा स्पीकर से सीएम नीतीश की कहासुनी पर तेजस्वी का वार, बोले- लोकतंत्र की हत्या की जा रही

Tue, 15 Mar 2022 10:56 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 15 Mar 2022 10:56 PM IST
सार

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। मुख्यमंत्री को स्पीकर से सम्मानपूर्वक तरीके से बात करनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने मांग की कि मुख्यमंत्री को माफी मांगनी चाहिए। हालांकि जब ये मामला विधानसभा में हुआ तब वे राजधानी पटना से भी बाहर थे।

विज्ञापन
Tejashwi yadaw said democracy is being murdered regarding CM Nitish kumar tussle with Bihar Assembly Speaker vijay sinha
तेज प्रताप और तेजस्वी यादव - फोटो : PTI

विस्तार

बिहार विधानसभा में सोमवार को स्पीकर से सीएम नीतीश की कहासुनी पर तेजस्वी यादव ने एक दिन बाद बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हम लोगों ने किसी भी विधानसभा में नहीं देखा था कि सदन का नेता स्पीकर को उंगली दिखाकर ऐसी भाषा में बात करे। आरोप लगाते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। मुख्यमंत्री को स्पीकर से सम्मानपूर्वक तरीके से बात करनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने मांग की कि मुख्यमंत्री को माफी मांगनी चाहिए। हालांकि जब ये मामला विधानसभा में हुआ तब वे राजधानी पटना से भी बाहर थे।

विज्ञापन


बिहार की राजनीति में जब सरकार को घेरने का मौका होता है तब विपक्ष नदारद ही रहता है।सोमवार को भी यहां की विधानसभा में एक ऐसा वाकया हुआ जिसे धार देकर सरकार को घेरा जा सकता था, लेकिन हमेशा की तरह विपक्ष के प्रमुख नेता तेजस्वी यादव सदन में थे ही नहीं। ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब उन्होंने बना बनाया मौका खुद ही गंवा दिया। अब उनका इस मामले पर बयान आया है। 
विज्ञापन


क्या हुआ था सदन में

दरअसल, सोमवार को बिहार विधानसभा की कार्यवाही के शुरू होते ही भाजपा विधायक संजय सरावगी ने लखीसराय में हो रही लगातार हत्याओं को लेकर सवाल पूछा, उन्होंने इसमें की गई कार्रवाई की जानकारी चाही। इसको लेकर सरकार के प्रभारी गृह मंत्री ने जवाब दिया ले किन भाजपा विधायक इससे संतुष्ट नहीं हुए। इस दौरान सदन में मौजूद विपक्षी नेताओं ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इसी बीच सीएम नितीश कुमार ने हंगामा करने वालों की फटकार लगा दी। इस दौरान सीएम ने स्पीकर विजय सिन्हा को भी नहीं छोड़ा। उन्होंने फटकार लगाते हुए कहा कि आप संविधान का खुलेआम संघर्ष कर रहे हैं। इस तरह से सदन नहीं चलेगा। एक ही मामले पर रोज-रोज हंगामा करने का कोई मतलब नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्ष के लिए बना मौका, लेकिन नेता प्रतिपक्ष नदारद

विधान सभा में सीएम के रवैये पर मजबूत विपक्ष होने के बाद भी आवाज तक नहीं आई। इसका कारण ये था कि विपक्ष के मुख्य नेता तेजस्वी यादव सहित तमाम विधायक सदन से नदारद थे। जब उनके बारे में जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि वे अपने एमएलसी उम्मीदवारों का नामांकन कराने के लिए राजधानी से बाहर हैं। वहीं हैरानी वाली बात ये भी है कि जब तेजस्वी यादव सदन की कार्यवाही में शामिल होने के लिए नहीं आते तब उनके बड़े भाई तेजप्रताप यादव भी सदन से नदारद रहते है। जब विपक्षी खेमे के दोनों मुख्य नेता ही सदन में नहीं आते तो विधायक भी आकर महज खानापूर्ति करके निकल जाते हैं।   


किन-किन मौकों पर गायब रहे तेजस्वी

बिहार में बाढ़ से लेकर सूखा और इंसेफलाइटिस जैसी कई आपदाओं में तेजस्वी यादव दिखे तक नहीं हैं। पिछले साल महंगाई के खिलाफ अपनी ही पार्टी द्वारा किए गए आंदोलन में तेजस्वी सिर्फ हरी झंडी दिखाकर नदारद हो गए थे। कोरोना काल में जब स्थानीय नेता सड़कों पर थे, तब नेता प्रतिपक्ष बिहार की बजाय दिल्ली में थे। अभी हाल ही में रेलवे के एनटीपीसी परीक्षा को लेकर छात्रों ने केंद्र के खिलाफ आंदोलन किया था। विपक्ष में रहने के बावजूद तेजस्वी यादव ने इस आंदोलन में भी छात्रों का साथ नहीं दिया। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed