फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   tejashwi yadav rally in kaimur ramgarh bihar election 2025 mahagathbandhan vs nda

Bihar Election: 'रोकने के लिए पीएम ने 30 हेलीकॉप्टर उतार दिए', तेजस्वी बोले- बिहार मांगे बदलाव और रोजगार

Sun, 09 Nov 2025 01:06 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sun, 09 Nov 2025 01:06 PM IST
सार

कैमूर जिले के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन विशाल जनसभा को संबोधित किया।

विज्ञापन
tejashwi yadav rally in kaimur ramgarh bihar election 2025 mahagathbandhan vs nda
तेजस्वी प्रसाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनज़र कैमूर जिले के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी प्रसाद यादव ने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। यह सभा रामगढ़ हाई स्कूल के प्रांगण में आयोजित की गई, जहां भारी भीड़ उमड़ी। सभा में तेजस्वी यादव ने केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, “एक 37 वर्ष के युवा को रोकने के लिए प्रधानमंत्री ने 30 हेलीकॉप्टर उतार दिए हैं।”

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Priyanka Gandhi In Katihar: बिहार में प्रियंका पीएम मोदी के कट्टे वाले बयान पर बरसीं, कहा- पद की गरिमा का...
विज्ञापन


तेजस्वी यादव ने कहा कि अब बिहार की जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि रोजगार और शिक्षा राज्य की सबसे बड़ी जरूरत है, और महागठबंधन की सरकार बनने पर युवाओं को नौकरी, किसानों को सम्मान, और गरीबों को राहत मिलेगी। सभा के दौरान तेजस्वी यादव ने रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी अजीत सिंह के पक्ष में वोट देने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारों और फूलमालाओं से तेजस्वी यादव का गर्मजोशी से स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed