फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Tejashwi yadav marriage fixed, Engagement will be in delhi, all family member of lalu prasad yadav will attend

तेजस्वी की शादी पक्की: दिल्ली में होगा सगाई समारोह, लालू परिवार के सभी सदस्य रहेंगे मौजूद

Wed, 08 Dec 2021 09:19 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 08 Dec 2021 09:19 AM IST
सार

लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की शादी पक्की हो गई है और वे जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

विज्ञापन
Tejashwi yadav marriage fixed, Engagement will be in delhi, all family member of lalu prasad yadav will attend
तेजस्वी यादव (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

लालू प्रसाद यादव के परिवार से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है जिसके लिए लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। दरअसल लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की शादी पक्की हो गई है और वे जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। सूत्रों के मुताबिक बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सगाई कल गुरुवार को दिल्ली में होने वाली है। सूत्रों ने आगे बताया कि इस पारिवारिक कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली में किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक तेजस्वी यादव की सगाई में पिता लालू प्रसाद यादव, मां राबड़ी देवी, मीसा भारती समेत उनके परिवार के सभी सदस्य शामिल होंगे।

विज्ञापन


पिछले साल से लगाए जा रहे थे कयास
तेजस्वी यादव की शादी को लेकर पिछले साल से ही कयास लग रहे थे। कई मौके पर तो पत्रकारों को उन्होंने अपनी शादी को लेकर दिलचस्प जवाब भी दिया है। हलांकि  कई बार उन्होंने कहा था कि 2020 के चुनाव के बाद और पिता को जमानत मिलने के बाद ही शादी करेंगे। गौरतलब है कि तेजप्रताप यादव की शादी के लंबे अंतराल के बाद अब लालू परिवार में फिर से रौनक दिखेगी।
विज्ञापन


दुल्हन का नाम गुप्त रखा गया है
विश्वस्त सूत्रों ने बताया है कि ये खबर पक्की है कि अब उनकी शादी तय हो गई है और दिल्ली में सगाई होने वाली है। हालांकि अभी तक तेजस्वी की होने वाली दुल्हनिया का नाम सामने नहीं आया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed