फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Tej pratap yadav doing workout in gym shared his pic and give special message

बिहार: जिम में जमकर पसीना बहा रहे लालू के बड़े लाल तेज प्रताप, तस्वीर साझा कर दिया खास संदेश

Sun, 24 Oct 2021 10:25 AM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 24 Oct 2021 10:25 AM IST
सार

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव जिम में पसीना बहाते हुए एक तस्वीर साझा की है, जिसके जरिए उन्होंने एक खास संदेश दिया है।

विज्ञापन
Tej pratap yadav doing workout in gym shared his pic and give special message
जिम में पसीना बहाते तेज प्रताप - फोटो : social media

विस्तार

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं। इस बीच उन्होंने जिम में पसीना बहाते हुए एक तस्वीर साझा की है, जिसके जरिए उन्होंने एक खास संदेश भी दिया है। उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा है, 'यदि आपको समय नहीं मिलता है, यदि आप काम नहीं करते हैं, तो आपको परिणाम नहीं मिलता है।' दरअसल, इन दिनों तेज प्रताप अपनी ही पार्टी से बगावती सुर अपनाए हुए हैं। तेज अपने ही छोटे भाई तेजस्वी से नाराज चल रहे हैं। इससे पहले तेज प्रताप का नया हेयर स्टाइल भी सामने आया था। उन्होंने खुद अपने हेयर स्टाइल की तस्वीरें साझा करते हुए अपने विरोधियों पर तंज कसा था। तेज प्रताप ने लिखा था ति तुम मजाक उड़ाओ, हम तुम्हारी धज्जियां उड़ा देंगे। तेज प्रताप के इस पोस्ट पर लोग कमेंट के जरिए उनको नसीहत देते हुए भी नजर आ रहे हैं कि पार्टी और भाई के विरोध में उन्हें बगावती तेवर अख्तियार नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन

 
विज्ञापन


लालू यादव तेज प्रताप के बागी व आक्रमक तेवर से परेशान हैं
पार्टी सूत्रों की मानें तो लालू यादव ने तेज प्रताप के बागी तेवर को देखते हुए कड़ी फटकार लगाई है, जिसके बाद तेज प्रताप नरम पड़े हैं। लालू यादव ने साफ कर दिया कि पार्टी में अनुशासनहिनता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लालू प्रसाद ने नाम लिए बगैर कहा कि जो पार्टी के खिलाफ काम करेगा उसे दल से बाहर जाना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed