फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Tej pratap yadav becomes a businessman started a new business on the name of Lalu yadav rabri devi

बिहार: तेजप्रताप यादव बने बिजनेसमेन, बेच रहे लालू-राबड़ी नाम की अगरबत्ती, खटाल में बनाया शो रूम

Thu, 08 Jul 2021 09:26 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 08 Jul 2021 09:26 PM IST
सार

तेजप्रताप ने अगरबत्ती बनाने की फैक्ट्री शुरू की है। फैक्ट्री को उन्होंने एलआर अगरबत्ती यानी लालू-राबड़ी अगरबत्ती का नाम दिया है।

विज्ञापन
Tej pratap yadav becomes a businessman started a new business on the name of Lalu yadav rabri devi
तेज प्रताप यादव - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रीय जनता दल के नेता एवं लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजप्रताप यादव एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। सुर्खियों में आने की वजह है, उनका नया व्यापार। दरअसल तेजप्रताप अब बिजनेस जगत में अपने कदम रख दिए हैं। तेजप्रताप ने अगरबत्ती बनाने की फैक्ट्री शुरू की है। फैक्ट्री को उन्होंने एलआर अगरबत्ती यानी लालू-राबड़ी अगरबत्ती का नाम दिया है।

विज्ञापन


तेज प्रताप यादव ने पटना के दानापुर स्थित 'लालू खटाल' में अगरबत्ती की फैक्ट्री स्थापित किया है और इसके बगल में ही इसका शोरूम भी बनाया गया है।  शोरूम में कई सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। और तेजप्रताप मोबाइल के जरिए खुद इसकी निगरानी करते हैं। 
विज्ञापन


इस अगरबत्ती की खासियत पूछे जाने पर तेजप्रताप ने कहा कि हमने मंदिर में चढ़नेवाला वेस्टेज फूल का प्रयोग करके आयुर्वेदिक अगरबत्ती का निर्माण यहां शुरू किया है। इसमें कोई भी केमिकल का प्रयोग नहीं हुआ है। बिहार में पहले किसी ने ऐसा अगरबत्ती नहीं बनाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एलआर-राधा कृष्णा अगरबत्ती के शोरूम में अगरबत्ती के कई वैरिएंट मिलते हैं। इनके नाम कृष्ण लीला अगरबत्ती, बरसाना, सेवा कुंज, विष्णु प्रिया, निधि वन, वृंदा तुलसी इत्यादि हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed