{"_id":"69becb62651072026f0b36b2","slug":"student-died-live-in-relation-love-affair-suicide-case-patna-bihar-police-bhagalpur-bihar-news-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बंद कमरे में मिला छात्रा का शव, प्रतियोगी परीक्षाओं की कर रही थी तैयारी; दोस्त पर पुलिस को क्यों है शक?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बंद कमरे में मिला छात्रा का शव, प्रतियोगी परीक्षाओं की कर रही थी तैयारी; दोस्त पर पुलिस को क्यों है शक?
Sat, 21 Mar 2026 10:16 PM IST
Krishan Ballabh Narayan
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Krishan Ballabh Narayan
Updated Sat, 21 Mar 2026 10:16 PM IST
सार
Bihar : बंद कमरे में एक छात्रा का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। एक लड़के ने घटना की सूचना पुलिस को दी। उस लड़के ने पुलिस को जो जानकारी दी, इसके बाद से पुलिस उस लड़के से ही पूछताछ करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी पटना में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही एक छात्रा (28) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका मूल रूप से भागलपुर की रहने वाली थी। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और अब मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। घटना श्री कृष्णापुरी थाना क्षेत्र स्थित वीर कुंवर सिंह पथ की है।
विज्ञापन
लड़के ने पुलिस को सुनाई कहानी
पुलिस ने युवक से पुछताछ की तो युवक ने खुद की पहचान पीयूष कुमार के रूप में की। उसने पुलिस को बताया कि दोनों एक-दूसरे के अभिन्न मित्र थे। घटना शुक्रवार की देर रात लगभग 11 बजे की है, जब दोनों अपने-अपने कमरों में थे और मोबाइल पर चैट कर रहे थे। इसी बीच अचानक लड़की ने अपने कमरे में तेज आवाज में गाना बजाने लगी। पीयूष ने उसे मैसेज के द्वारा गाने की आवाज को कम करने के लिए कहा, लेकिन लड़की ने पीयूष के मेसेज का कोई जवाब नहीं दिया। उसने कई मैसेज लगतार किए, लेकिन लड़की ने न तो मेसेज देखे और न ही कोई जवाब दिया। फिर वह लड़की के कमरे के पास पहुँचा और दरवाजे पर से उसने आवाज लगानी शुरू कर दी,लेकिन अंदर से अब भी कोई जवाब नहीं आया। तब पीयूष ने दरवाजा तोड़ दिया। दरवाजा टूटने के बाद पीयूष ने जो देखा, सन्न रह गया। युवती फंदे से लटकी हुई थी।
विज्ञापन