{"_id":"68ba4ba301ae1b198b05a25f","slug":"strict-security-arrangements-during-festivals-in-bihar-dj-will-be-completely-banned-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बिहार में पर्व-त्योहारों पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था, डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बिहार में पर्व-त्योहारों पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था, डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध
Fri, 05 Sep 2025 08:05 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Fri, 05 Sep 2025 08:05 AM IST
सार
बिहार में आने वाले त्योहारों ईदे मिलाद-उन-नबी, अनंत चतुर्दशी और विश्वकर्मा पूजा को लेकर पुलिस ने सख्त सुरक्षा व्यवस्था की है। सभी जुलूसों के लिए प्रशासनिक लाइसेंस अनिवार्य होगा और डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार पुलिस मुख्यालय ने आगामी पर्व-त्योहारों को लेकर कड़े सुरक्षा इंतज़ाम किए हैं। एडीजी (विधि-व्यवस्था) पंकज कुमार दराद ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि गणेश चतुर्थी, ईदे मिलाद-उन-नबी, अनंत चतुर्दशी और विश्वकर्मा पूजा पर विशेष चौकसी बरती जाएगी। किसी भी धार्मिक जुलूस को निकालने से पहले स्थानीय प्रशासन से लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। अनंत चतुर्दशी पर गणेश विसर्जन के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
शांति समिति और जुलूस रूट तय करना जरूरी
एडीजी ने जिलों को निर्देश दिया कि जुलूस या विसर्जन से पहले शांति समिति की बैठक आयोजित करें। जुलूस का निर्धारित रूट तय कर उसका भौतिक सत्यापन भी करें। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। सभी जुलूसों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी और नदी घाटों पर गोताखोर तैनात रहेंगे।
24 घंटे सक्रिय रहेंगे कंट्रोल रूम
त्योहारों के दौरान जिला से लेकर पुलिस मुख्यालय तक कंट्रोल रूम चौबीसों घंटे सक्रिय रहेंगे। हर चार घंटे पर मुख्यालय सभी जिलों से स्थिति रिपोर्ट लेगा। सोशल मीडिया पर अफवाहों को रोकने के लिए विशेष मॉनीटरिंग की जाएगी। संदिग्ध लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई पहले ही की जा चुकी है।
विज्ञापन
पढे़ं: 'राहुल गांधी की सभा में बुलाने पर ही जुटती है भीड़', केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कसा तंज; जानें
गया में पितृपक्ष मेले के लिए अतिरिक्त बल
गया में 6 से 21 सितंबर तक पितृपक्ष मेले का आयोजन होगा। इस मौके पर 395 पुलिस पदाधिकारी, 1600 सिपाही और 800 गृहरक्षक तैनात किए गए हैं। साथ ही 5 कंपनी सशस्त्र बल, 2 ट्रूप अश्वारोही बल, 2 अश्रुगैस दस्ता, 1 दंगा निरोधक कंपनी और 2 बम निरोधक दस्ते की भी तैनाती की गई है। गया बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर पुलिस हेल्प डेस्क बनाए जाएंगे, ताकि श्रद्धालुओं और बाहर से आए लोगों को मदद मिल सके।