फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Stone pelting by anti-social elements in Rohtas

Bihar News: रोहतास में असामाजिक तत्वों द्वारा की गई पत्थरबाजी, एसपी व एसडीपीओ ने संभाला मोर्चा

Sun, 28 Jan 2024 10:43 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 28 Jan 2024 10:43 PM IST
सार

Bihar News: रोहतास जिले के सासाराम नगर थानाक्षेत्र के बाग भाई खां मोहल्ले से रविवार की देर शाम मजहबी झंडा लगाने के दौरान दो गुटों में आपसी झड़प की घटना सामने आई है। इस दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा हल्की-फुल्की पत्थरबाजी भी की गई। जिससे घटनास्थल पर कुछ देर के लिए अफरातफरी माहौल हो गया और लोग इधर-उधर भागने लगे।

विज्ञापन
Stone pelting by anti-social elements in Rohtas
रोहतास में असामाजिक तत्वों द्वारा की गई पत्थरबाजी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने घटनास्थल पर मोर्चा संभाल लिया और भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद लोगों को अपने अपने घरों में जाने का सख्त निर्देश दिया। जिसके बाद स्थिति नियंत्रित हो गई। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि किसी बिजली के खंभे पर मजहबी झंडा लगाने को लेकर दो गुटों में आपसी विवाद शुरू हुआ था। तभी एक पक्ष द्वारा पत्थरबाजी की जाने लगी, जिससे घटनास्थल पर भगदड़ मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।

विज्ञापन


पत्थरबाजी की घटना से सड़कों पर काफी पत्थर इकट्ठा हो गए तथा सड़कें भी सुनसान हो गई। इधर घटना की सूचना पाकर मौके पर सदर एसडीपीओ दिलीप कुमार एवं नगर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा भी अपने दल बल के साथ पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रयासरत दिखे तथा दंगा नियंत्रण दल को भी घटनास्थल पर तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन


अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील
वहीं मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी विनीत कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे तथा घटनास्थल का गहनता से निरीक्षण करते हुए मामले की जांच पड़ताल की। इस दौरान घटनास्थल पर मौजूद आस-पास के सीसीटीवी कैमरों के वर्तमान स्थिति से भी अवगत हुए तथा कई लोगों से पूछताछ भी की गई। रोहतास एसपी ने शहरवासियों सहित जिलेवासियों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed