फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Sex racket busted in Patna hotel 17 detained

पटना: होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, आठ कॉल गर्ल सहित 17 गिरफ्तार

Fri, 20 Aug 2021 07:06 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: देव कश्यप Updated Fri, 20 Aug 2021 07:06 AM IST
विज्ञापन
Sex racket busted in Patna hotel 17 detained
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

राजधानी पटना के एक होटल में बुधवार को एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ। अंतरराज्यीय सेक्स रैकेट चलाने वाले सरगना पश्चिम बंगाल, यूपी और अन्य राज्यों से कॉल गर्ल को बुलाते थे। इसी बीच गर्दनीबाग पुलिस ने सेक्स रैकेट में शामिल एक महिला मीरा देवी को पकड़ा।

उसकी निशानदेही पर बुधवार की देर रात गांधी मैदान थाने की पुलिस ने शहर के एग्जीबिशन रोड स्थित दयाल होटल में छापेमारी की। यूपी की एक व बंगाल की सात कॉल गर्ल, होटल संचालक पंकज कुमार व नौ पुरुषों समेत कुल 17 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

छापेमारी के दौरान पूरे होटल परिसर में अफरातफरी मच गई। थानेदार रंजीत वत्स के मुताबिक, कमरों की तलाशी के दौरान आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुए हैं। टाउन डीएसपी सुरेश प्रसाद के मुताबिक मीरा कई लड़कियों को यहां तक लाने का काम करती थी। वहीं गिरफ्तार होटल संचालक और वैशाली के रहने वाले पंकज कुमार से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक उसने होटल को चलाने के लिए उसे लीज पर लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के हत्थे चढ़ी कॉल गर्ल ने बताया कि हर रोज उन्हें 35 सौ रुपये होटल संचालक दिया करता था। ग्राहकों से रुपये लेने पर मनाही थी। काफी दिनों से इस जगह पर जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। कॉल गर्ल को कम से कम एक हफ्ते तक होटल में रहना होता था। होटल मालिक ने सभी को अपनी पहचान छिपाकर रखने को कहा था। 


व्हट्सएप पर फोटो देखने के बाद तय होती थी कीमत
व्हट्सएप पर फोटो देखने के बाद सेक्स रैकेट माफिया ग्राहकों से कॉल गर्ल की कीमत तय करता था। ज्यादातर पुराने ग्राहकों को ही होटल के कमरे में इंट्री दी जाती थी। छह हजार रुपये से लेकर 18 हजार रुपये तक ग्राहकों से वसूले जाते थे। हाईप्रोफाइल लोगों का भी इस अड्डे पर आना-जाना था। 

रजिस्टर में नहीं की जाती थी इंट्री
इस होटल में सेक्स रैकेट सरगना ग्राहकों को सुरक्षा की पूरी गारंटी देता था। होटल में किसी के नाम-पते की इंट्री नहीं की जाती थी। टाउन डीएसपी ने बताया कि पकड़ी गई लड़कियों के नाम-पते का जिक्र भी किसी रजिस्टर में नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस यह पता लगा रही है कि इस रैकेट के तार किन-किन जगहों से जुड़े हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed