फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Saurabh murder case: 7 arrested in murder case of CM Nitish's close aide; friends turned out to be killers

सौरभ हत्याकांड: CM नीतीश के करीबी की हत्या मामले में सात गिरफ्तार; दोस्त ही निकले हत्यारे, वजह भी सामने आई

Fri, 26 Jul 2024 07:36 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 26 Jul 2024 07:36 PM IST
सार

Saurabh murder case: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी सौरभ कुमार की हत्या मामले में सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मृतक के दोस्त ही हत्यारे निकले हैं, जो पूरे समय परिवार के साथ सहानुभूति जता रहे थे। जानें पूरा मामला...।

विज्ञापन
Saurabh murder case: 7 arrested in murder case of CM Nitish's close aide; friends turned out to be killers
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ जदयू नेता सौरभ कुमार (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

राजधानी पटना के पुनपुन थाना क्षेत्र में एक जमीन व्यवसायी की रहस्यमय तरीके से हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। साथ ही पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी में अविनाश उर्फ रायफल, दीपक, शशि रंजन, बिक्की चंद्रवंशी, पप्पू चंद्रवंशी, सत्यम और राजू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, अविनाश उर्फ रायफल से पूर्व से विवाद चल रहा था। साथ ही जमीन खरीद-फरोख्त में मृतक के रहने के कारण घाटा हो रहा था, जिसे लेकर एक जमीन की बिक्री कर 14 लाख अर्जित कर शूटर को सुपारी दी गई और घटना को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन



 
सिटी एसपी भारत सोनी ने प्रेस कांफ्रेंस कर सौरभ हत्याकांड को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में जमीन खरीद-फरोख्त में घाटे को लेकर घटना को अंजाम दिया गया। इसमें एक सामूहिक जमीन की बिक्री 14 लाख में करने के बाद सात लाख रुपये में एक शूटर को पप्पू चंद्रवांसी द्वारा सुपारी देकर तैयार किया गया। साथ ही शूटर को हथियार भी पप्पू द्वारा ही उपलब्ध कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि उसके बाद दीपक द्वारा सौरव की रेकी की जा रही थी, जिसके बाद इस घटना को विक्की, राजू और सत्यम ने मिलकर अंजाम दिया। उसके बाद अविनाश, दीपक और शशि परिवार वालों के साथ रहकर सहानुभूति दे रहे थे। साथ ही कैंडल मार्च में भी शामिल हुए और पीड़ित परिवार के साथ थाने भी आते रहे। लेकिन पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान कर हत्या का सफल खुलासा कर लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अनुसंधान जारी है। सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed