फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Bihar Police failed to control crime even in lok sabha election 2024, jdu leader shot dead patna

JDU Leader Murder : लोकसभा चुनाव के बीच पटना में जदयू नेता की गोली मारकर हत्या; पुनपुन में सड़क जाम कर हंगामा

Thu, 25 Apr 2024 06:21 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 25 Apr 2024 06:21 AM IST
सार

Bihar News : बिहार में सत्तारूढ़ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाईटेड के नेता सौरभ कुमार की पटना में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। गोली से घायल दोस्त को पटना के कंकड़बाग स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Bihar News : Bihar Police failed to control crime even in lok sabha election 2024, jdu leader shot dead patna
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ जदयू नेता सौरभ कुमार का प्रोफाइल फोटो। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

भारत निर्वाचन आयोग की आदर्श आचार संहिता में पुलिस-प्रशासन की सख्ती के दावे को धता बताते हुए अपराधी लगातार बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इस बार बिहार में सत्तारूढ़ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाईटेड के नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। राजधानी पटना के पुनपुन इलाके में इस हत्या के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। गुरुवार को सुबह-सुबह इस घटना के बाद बाद लोगों ने पटना-पुनपुन रोड जाम कर हंगामा शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


परसा बाजार इलाके में हत्या के बाद हंगामा

पटना के पुनपुन के पैमार गांव के पास बेलड़ीया पुल के पास जदयू नेता सौरभ कुमार की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर डाली। उनके एक दोस्त मुनमुन कुमार गोलीबारी में घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए पटना के कंकड़बाग स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। दूसरी तरफ, घटना की सूचना फैलते ही गांव के लोग सड़क पर उतर आए। लोगों ने पटना पुनपुन मार्ग को जाम कर जमकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी (पूर्वी) भारत सोनी, डीएसपी मसौढ़ी कन्हैया सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। घटना की पुष्टि करते हुए डीएसपी कन्हैया सिंह ने बताया कि अपराधियों ने जदयू नेता को सिर में गोली मारी थी। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर पुलिस टीम ने खोजी कुत्तों के साथ फॉरेंसिक साइंस की टीम को बुलाया है।

विज्ञापन


रात 12 बजे के बाद घटना, अस्पताल में मृत घोषित
जदयू नेता सौरभ कुमार बुधवार की देर रात बढइयां कोल गांव में आपने एक मित्र अजीत कुमार के भाई की रिसेप्शन पार्टी में गए थे। बताया जा रहा है कि रात लगभग 12 बजे रिसेप्शन पार्टी से अपने एक मित्र मुनमुन कुमार के साथ वापस अपने घर शिव नगर लौट रहे थे। सौरभ कुमार अपनी गाड़ी पर बैठ रहे थे, तभी मोटरसाइकिल से आए तो अपराधियों ने ताबड़तोड़ कई गोलियां चला दीं। सौरभ कुमार के सिर और उनके दोस्त मुनमुन कुमार के पेट-हाथ में गोलियां लगीं। गोली लगते ही वे लोग वहीं गिरकर गए। इस बीच अपराधी वहां से फरार हो गए। गोलीबारी की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने सौरभ कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल मुनमुन कुमार को पटना के कंकड़बाग स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed